BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
2 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 months ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 months ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

पटना में आयोजित हुआ ‘टीएफएम राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025’, शिक्षा को सशक्त बनाने पर जोर

पटना। बिहार विधान परिषद उप भवन सभागार में रविवार को “द टीचर्स फ्यूचर मेकर, बिहार मोबाइल : माई एजुकेशन बाक्स”...

पटना। बिहार विधान परिषद उप भवन सभागार में रविवार को “द टीचर्स फ्यूचर मेकर, बिहार मोबाइल : माई एजुकेशन बाक्स” के बैनर तले भव्य “टीएफएम राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025” का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के श्री कृष्ण कुमार मंटू, पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं प्रमुख शिक्षाविद प्रो. डॉ. के. सी. सिन्हा, प्रसिद्ध शिक्षाविद और अदम्या अदिति गुरुकुल की संस्थापक डॉ. गुरु रहमान, तथा पटना विधि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वाणी भूषण ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ भवानी शारदे और डॉ निशा पराशर के स्वागत गान से हुआ। कार्यक्रम में दीपिका पांडेय अपने गीत की प्रस्तुति से सबको प्रभावित किया। जिसने सभागार में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। इस दौरान प्रमुख अतिथियों में बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू, पटना विधि महाविद्यालय के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सहायक प्राध्यापक डॉ. वीरेन्द्र कुमार भी मंचासीन रहे।

समारोह की अध्यक्षता प्रो. डॉ. के. सी. सिन्हा ने की, जबकि मंच संचालन वंदना कुमारी विकास कुमार सिंह, कुमार सुन्दरम, अब्दुल कलाम ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में देशभर से आए सैकड़ों शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह आयोजन न केवल शिक्षकों को सम्मानित करने का एक माध्यम था, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में नए विचारों और तकनीकी नवाचारों को प्रोत्साहित करने का भी मंच बना।

मुख्य अतिथि महेश्वर हजारी ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा समाज के निर्माण की नींव है। यदि शिक्षक सशक्त होंगे तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल होगा। हमें शिक्षकों को तकनीकी संसाधनों से लैस करना होगा ताकि वे नई पीढ़ी को वैश्विक स्तर की शिक्षा दे सकें।”

वहीं, पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि “समाज में बदलाव लाने का सबसे प्रभावी माध्यम शिक्षा है। हमें यह समझना होगा कि जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति शिक्षित नहीं होगा, तब तक वास्तविक विकास अधूरा रहेगा।”

पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू ने कहा कि “शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देते, वे चरित्र और समाज की दिशा भी तय करते हैं। हमें उनके योगदान को केवल सम्मान समारोहों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि नीति निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।”

प्रो. डॉ. के. सी. सिन्हा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि “शिक्षा को हमें सिर्फ नौकरी पाने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाला हथियार बनाना चाहिए। जब तक हम शिक्षा को सशक्त नहीं बनाएंगे, तब तक समाज में व्यापक परिवर्तन संभव नहीं है।”

शिक्षाविद डॉ. गुरु रहमान ने कहा कि “हर शिक्षक को चाहिए कि वह खुद को समय के साथ अपडेट करे। तकनीक के इस युग में केवल परंपरागत शिक्षा पद्धति से आगे नहीं बढ़ा जा सकता।”

आयोजक मंडल में एस. के. पांडेय, सुरेश कुमार, रंजू कुमारी, वंदना कुमारी सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। उन्होंने समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मंच के संयोजक डॉ एस के पांडेय ने कहा कि शिक्षा को व्यावहारिक रूप से आत्मसात करना होगा तभी हम एक बेहतर शिक्षित समाज का निर्माण कर पाएंगे. धन्यवाद ज्ञापन संस्थापक सुरेश कुमार ने किया. आयोजक मंडल में रंजू कुमारी, वंदना कुमारी प्रतिमा कुमारी अंजलि सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। उन्होंने समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। समारोह का उद्देश्य शिक्षकों को प्रेरित करना, उनके योगदान को समाज के सामने लाना तथा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों को प्रोत्साहित करना रहा।

इस आयोजन ने स्पष्ट संदेश दिया कि जब शिक्षक सशक्त होंगे, तभी समाज सशक्त होगा। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा को हथियार बनाएं, तभी आप और समाज दोनों सशक्त हो सकेंगे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top