BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
1 week ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से किया गणतंत्र दिवस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा

बक्सर। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य द्वारा संयुक्त रूप से गणतंत्र दिवस आयोजन की तैयारियों की...

बक्सर। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य द्वारा संयुक्त रूप से गणतंत्र दिवस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।

सभी निर्धारित रूट में लूज एवं लटके हुए तारों की मरम्मती, सभी मार्गों की साफ-सफाई के साथ चुना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, मुख्य मार्गो, चौक-चौराहों, प्रतिमा स्थलों पर साफ सफाई, तिरंगा लाइटों, देशभक्ति गीत के प्रबंध, गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग, निर्धारित समय पर झंडोतोलन एवं झंडोतोलन हेतु कर्मी की प्रतिनियुक्ति, उत्कृष्ट कार्य करने वाले आम नागरिकों एवं कर्मियों का चयन संबंधी निर्देशों के अनुपालन की अद्यतन जानकारी प्राप्त की गई।

जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रगान हेतु संबंधित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की टीमों का चयन करने का निर्देश दिया गया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकालने का निर्देश दिया गया। प्रभात फेरी में वर्ग 9 से ऊपर के बच्चों को सम्मिलित करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर सदर को निर्धारित मार्ग पर दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। सिविल सर्जन को एम्बुलेंस एवं चिकित्सा दल के प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलें में अवस्थित विभिन्न महानुभावों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम हेतु आवश्यक तैयारी हेतु नजारत उप समाहर्ता बक्सर को निर्देश दिया गया। साथ ही सभी कार्यपालक पदाधिकारी बक्सर जिला को महानुभावों की प्रतिमा के आस-पास पर्याप्त साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलें के वरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न महादलित टोलों में झंडोतोलन कार्यक्रम के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को रोस्टर बनाने हेतु निर्देशित किया गया। महादलित टोले के संबंधित शिक्षक एवं विकास मित्र झंडोतोलन कार्यक्रम अपनी उपस्थिति में सम्पन्न कराएंगे। जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को प्रतिनियुक्त शिक्षक एवं विकास मित्रों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश एवं प्रशिक्षण देंगे।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उद्योग विभाग, आईसीडीएस, कृषि विभाग, जीविका, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल जीवन हरियाली इत्यादि की झांकी निकली जाएगी।

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी एवं जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी बक्सर को गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों से समन्वय कर झॉकी का प्रदर्शन कराने का निर्देश दिया गया।

सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों को परेड में सम्मिलित करने का प्रस्ताव दिया गया। इसे हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top