BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

आयरन की कमी से छात्राओं में दिखते हैं एनीमिया के लक्षण : बीएचएम

सदर प्रखंड के नदांव एचडब्ल्यूसी क्षेत्र स्थित उच्च विद्यालय में आउटरिच कार्यक्रम आयोजित अनीमिया मुक्त भारत स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

सदर प्रखंड के नदांव एचडब्ल्यूसी क्षेत्र स्थित उच्च विद्यालय में आउटरिच कार्यक्रम आयोजित

अनीमिया मुक्त भारत स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत टी-थ्री कैंप का किया गया आयोजन

छात्राओं को दी गई एनीमिया और सैनिटरी पैड की विस्तृत जानकारी

बक्सर, 07 दिसंबर | जिले के सभी प्रखंडों में स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके लिए चयनित एचडब्ल्यूसी को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के लिए तैयार किया जा रहा है। जिनमें से एक सदर प्रखंड अंतर्गत नदांव एचडब्ल्यूसी को भी एनक्यूएएस के लिए तैयार किया जा रहा है।

इस क्रम में शनिवार को आउटरीच प्रोग्राम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें जिसमें नदांव एचडब्ल्यूसी के सहयोग से उच्च विद्यालय के द्वारा अनीमिया मुक्त भारत स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत टी-थ्री कैंप का आयोजन किया गया। आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय के शिक्षिकाओं और छात्राओं में हीमोग्लोबिन का स्तर जांचकर अनीमिया की रोकथाम और उपचार सुनिश्चित करना था।

मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि स्कूली छात्राओं में विशेषकर आयरन की कमी से एनीमिया के लक्षण दिखते हैं। भारत में बच्चों और महिलाओं के बीच एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो उनके शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित करती है। जांच टीम द्वारा प्रत्येक छात्राओं का हीमोग्लोबिन जांचने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। जिसकी रिपोर्ट तत्काल दिया गया।

हीमोग्लोबिन की जांच के बाद, जिन बच्चों का हीमोग्लोबिन स्तर सामान्य से कम पाया गया, उनके बीच आयरन सिरप और आईएफए (आयरन और फोलिक एसिड) टैबलेट्स वितरित किए गए। इन सप्लीमेंट्स का उद्देश्य छात्राओं में आयरन की कमी को पूरा कर एनीमिया को दूर करना था।

छात्राओं को दी गई सुमन-के की जानकारी

सीएचओ प्रियंका सिंह ने स्कूली छात्राओं के बीच स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत हैंड वाश और सैनिटरी पैड की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि एनीमिया से बचने के लिए स्वच्छता जरूरी है। साफ सफाई न रहने से बच्चों और बच्चियों के शरीर में कीटाणु प्रवेश कर जाते हैं। जिसके कारण वो बार बार बीमार पड़ते हैं। इस लिए भोजन करने के पहले सभी को अच्छे से हाथ धोना चाहिए।

हाथों की सफाई के लिए सुमन-के प्रक्रिया सबसे बेहतर है। सुमन-केे को अंग्रेजी अक्षरों में एस का मतलब समझाया गया कि सीधा हथेली करके धुलना, यू से उल्टा करें, एम से मुठ्ठी को बंद करके, ए से अंगूठा को हथेली के बीच दबाकर, एन से नाखून को हथेली में घिसना व के से कलाई को सीधा करके करीब 20 सेकेंड से धोना है। ताकि, हाथों के जरिए कीटाणु शरीर ने ना प्रवेश कर सकें।

आयुष्मान कार्ड बनाने की हुई समीक्षा

वहीं स्कूल में कार्यक्रम के समापन के बाद एचडब्ल्यूसी पर आयुष्मान कार्ड बनाने की समीक्षा की गई। जिसमें बीएचएम प्रिंस कुमार सिंह ने आशा फैसिलिटेटर के साथ साथ सभी आशा कार्यकर्ताओं को प्रति दिन पांच पांच आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया दिया। वहीं, 70 वर्ष से अधिक उम्र के लाभुकों का वय बंधन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है।

इसके लिए 70 वर्ष व उससे अधिक उम्र के लाभुकों का राशन कार्ड में नाम होना अनिवार्य नहीं है। उनके आधार नंबर के माध्यम से भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। मौके पर एएनएम पूनम कुमारी, पिरामल प्रतिनिधि संगीता कुमारी, शिक्षकों में सुरेंद्र चौधरी, शकुंतला कुमारी, दीपा राय एवं विद्यालय क़े छात्र व छात्रायें उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top