BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु ‘होम डिलीवरी मुक्त पंचायत’ बनाने का हो रहा है सकारात्मक प्रयास

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को किया जा रहा है जागरूक, डिलीवरी हेतु एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध है   मोतिहारी। जिले...

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को किया जा रहा है जागरूक, डिलीवरी हेतु एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध है  

मोतिहारी। जिले मे संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु ‘होम डिलीवरी मुक्त पंचायत’ एचडीएमपी, डीएमपी अभियान के संबंध में कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा पत्र जारी किया गया है जिसको धरातल पर लागू करने हेतु होम डिलीवरी मुक्त पंचायत बनाने हेतु सकारात्मक प्रयास जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा किया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी प्रखंडो में आशा व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को सरकारी संस्थानों मे ही संस्थागत प्रसव कराए जाने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

जिले के सीएस डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित कराने के लिए सतत् प्रयासरत है। माह जनवरी से जून 2024 के आशावार प्रसव के आँकड़े के विश्लेषण के आधार पर फेनहारा प्रखण्ड के 2 पंचायतों यथा मधुबनी में 45 प्रतिशत एवं फेनहारा में 42 प्रतिशत तथा तेतरिया प्रखण्ड के 1 पंचायत यथा-पुनास में 45 प्रतिशत प्रसव घर पर हुए हैं। इसको जीरो करने के उद्देश्य की प्राप्ति हेतु  मुखिया व स्थानीय जनप्रतिनिधि के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम करवाया जा रहा है। इस कार्य में पीरामल फांउडेशन द्वारा सहायोग प्रदान किया जा रहा है।

होम डिलीवरी खत्म करने पर जोर

पुनास पंचायत के वार्ड-7 में मातृ स्वास्थ्य और घर पर डिलीवरी प्रथाओं पर चर्चा के लिए (होम डिलीवरी मुक्त पंचायत) पहल के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। वर्तमान में, पंचायत में घर पर डिलीवरी दर 45% है, जबकि सर्वे में वार्ड-7 में यह दर 72% तक पाया गया, जो चिंता का विषय है। तेतरिया प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड में दो एम्बुलेंस उपलब्ध हैं और 102 पर कॉल करके डिलीवरी से सम्बन्धित सहायता प्राप्त की जा सकती है।

एम्बुलेंस सेवा के लिए ड्राइवर का नंबर भी साझा किया गया, जिससे ग्रामीणों को सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। पुनास पंचायत के मुखिया ने आगामी ग्राम पंचायत विकास योजना की चर्चा में एम्बुलेंस की मांग को शामिल करने का निर्णय लिया। इसके अलावा, पीरामल स्वास्थ्य की प्रोग्राम लीडर राणा फ़िरदौस ने मुखिया को होम डिलीवरी मुक्त पंचायत और ग्राम पंचायत योजना हेतु ग्राम पंचायत प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम के गठन के लिए ज़िला अधिकारी द्वारा निर्गत पत्र भी साझा किया।

इस बैठक ने स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने और मातृ स्वास्थ्य के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।मौक़े पर मुखिया प्रभावती देवी, सतीश कुमार शाही प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक  राणा फिरदौस प्रोग्राम लीडर पीरामल, अनीता देवी आशा फैसिलिटेटर, पंचायत की आशा एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top