BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

गर्म हवाओं के कारण लू की चपेट में आ सकते हैं लोग, करें उचित प्रबंधन : सिविल सर्जन

इस वर्ष में अब तक सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा स्वास्थ्य विभाग ने जिले वासियों...

इस वर्ष में अब तक सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

स्वास्थ्य विभाग ने जिले वासियों को किया सतर्क, कहा- लू की चपेट में आने पर मरीज को तत्काल अस्पताल लाएं

बक्सर, 19 अप्रैल | जैसा की मौसम विभाग ने पूर्व में ही चेतावनी जारी कर दी थी कि इस वर्ष हीट वेव (लू) लोगों को काफी परेशान करने वाला है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी सूबे के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया था। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी प्रखंडों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। ऐसे में इस बार की गर्मी को देखते हुए लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

मौसम विभाग के अधिकारी वेब साइट्स के अनुसार शुक्रवार का दिन इस साल का अब तक सबसे गर्म दिन रहा। जिले में 30 से 37 घंटे की रफ्तार से लू चल रही है। जिससे न केवल इंसान वरन पशु पक्षियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग लोगों को सतर्क करने में जुट गया है। ताकि, लोगों को जागरूक कर उन्हें लू की चपेट में आने से बचाया जा सके।

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि जिले में लू का प्रकोप शुरू हो गया है। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर से पूरी तरह से तैयार है, लेकिन लू से बचाव के लिए लोगों को अपने स्तर पर भी उचित प्रबंध करने होंगे। जिससे वो स्वयं के साथ अपने परिवार के सदस्यों को लू की चपेट में आने से बचा सकें। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति की लू की चपेट में आ जाता है और समय रहते इसके लिए उपचार नहीं लेता है, तो इसकी वजह से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता हैं।

हालांकि कुछ गर्मियों में कुछ जरुरी बातों को ध्यान में रखते हुए आसानी से लू से बचा जा सकता है। दूसरी ओर, लू की चपेट में आए लोगों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। सदर अस्पताल के साथ साथ डुमरांव अनुमंडल अस्पताल और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेड सुरक्षित कर लिया गया है। जिसका इस्तेमाल आपात स्थिति में किया जाएगा।

गर्म हवाओं के कारण शरीर से पानी का ह्रास होने लगता है

एसीएमओ सह डीएमओ डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जब कोई लू के बीच बाहर निकलता है, तो गर्म हवाओं के कारण शरीर से पानी का ह्रास होने लगता है। इस वजह से शरीर में गंभीर पानी की कमी हो जाती है। पानी के साथ-साथ शरीर से कई जरुरी पोषक तत्व भी निकल जाते हैं। इस सब की वजह से शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और शरीर किए बढ़ती गर्मी को कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो जाता है।

लू की चपेट में आने पर सबसे पहले लोगों में बुखार की समस्या देखने को मिलती है, उसके बाद धीरे-धीरे व्यक्ति की समस्याएं बढ़ने लगती हैं। इसकी वजह से व्यक्ति गंभीर सिरदर्द, उल्टी और दस्त आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि अगर लू लगने पर व्यक्ति इस पर समय रहते ध्यान नहीं देता है, तो यह गंभीर रूप ले सकती है। इसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी रोग, फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं और अगर किसी व्यक्ति को पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उनकी स्थिति बदतर हो सकती है। इसलिए लू लगने के बाद मरीज को तत्काल अस्पताल ले जाना चाहिए। जिससे उसकी जान बचाई जा सके।

लू लगने के लक्षण

  • बहुत अधिक पसीना आना
  • हार्ट बीट बहुत धीमी या तेज होना
  • उल्टी और मतली की समस्या
  • मांसपेशियों में ऐंठन महसूस होना
  • शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस होना
  • गंभीर सिरदर्द
  • बहुत थकान महसूस
  • चक्कर आना
  • त्वचा ठंडी, पीली पड़ना

गर्मियों में लू की चपेट में आने से कैसे बचें

  • कोशिश करें कि गर्मियों में पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन बढ़ा दें।
  • बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
  • दिन के समय धूप और गर्म मौसम के बीच अधिक समय बिताने से बचें।
  • गर्म मौसम में बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचें, कोशिश करें की ढीले-ढाले और हल्के कपड़े पहनें।
  • धूप में जाते समय छाता लेकर निकलें या टोपी पहनें।
  • कमरे का तापमान हल्का ठंडा रखें।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top