BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

बेतिया : भस्का नदी पार दुर्गम जंगली क्षेत्र गुरार-गनौली में एएनएम रंजू कर रहीं हैं बच्चों का टीकाकरण

एचएससी हरनाटांड से 6 किमी तक है जंगली रास्ता, 22 किमी बाद है नेपाल की सीमा बच्चों, गर्भवती महिलाओं व...

एचएससी हरनाटांड से 6 किमी तक है जंगली रास्ता, 22 किमी बाद है नेपाल की सीमा

बच्चों, गर्भवती महिलाओं व वयस्कों को कई बीमारियों से बचाता है नियमित टीकाकरण 

टीकाकरण के 90 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास 

जंगली जानवरों व नदी में पानी बढ़ने का लगातार बना रहता है खतरा

बेतिया। जंगल और नदियों के बीच जाकर स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जा रहा है । जिले के अति दुर्गम जल-जमाव एवं जंगली क्षेत्र गुरार एचएससी गनौली में छूटे हुए बच्चों के नियमित टीकाकरण के लिए एएनएम रंजू कुमारी के साथ बीएचएम कुमार विशाल, बीसीएम अनिल कुमार कैरियर लेकर सुबह पीएचसी हरनाटांड़ बगहा 02 से निकलते है। इसके बाद 6 किलोमीटर तक जंगली रास्तों का सफर तय करना होता है।

रंजू ने बताया कि इस क्षेत्र से 22 किमी बाद पड़ोसी देश नेपाल की सीमा लगती है। उन्होंने बताया कि गोडार में 157, पिपरा में 21, गनौली में 20, वनहवाटोला में 162, मलकौली में 21 तथा हरैयाकोर में टीकाकरण किया गया है। इन जगहों पर बच्चों के नियमित टीकाकरण के बाद जल्द घर लौटने की चिंता रहती है क्योंकि उन जगहों पर जंगली जानवरों व अभी नदी में पानी बढ़ने का लगातार खतरा बना रहता है।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार सिँह नीरज ने बताया कि बाढ़ग्रस्त दियारा क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम सजग और सतर्कता के साथ अपना दायित्व निभा रही है। तभी तो बगहा 02 के दुर्गम इलाकों में बच्चों का नियमित टीकाकरण का कार्य तेजी से होता दिखाई देता है।

नियमित टीकाकरण बच्चों, गर्भवती महिलाओं और वयस्कों को कई बीमारियों से बचाता है

सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया कि जिले के कुछ हिस्से ऐसे हैं जहाँ जंगल के भीतर और पहाड़ियों पर लोग बसे हैं। बरसात के समय में इनके रास्ते बंद रहते हैं। वहाँ पहुंचना मुश्किल होता है। ऐसे में हमारे स्वास्थ्यकर्मी और एएनएम वहां जाकर बच्चों को कई प्रकार की बीमारियों से बचाव को टीकाकरण का कार्य कर रहे हैं। साथ ही गर्भवती माताओं का भी टीकाकरण कर रहीं हैं।

नियमित टीकाकरण के 90 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण से बच्चों और वयस्कों को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है, जैसे-डिप्थीरिया, टेटनस, काली खांसी, पोलियोमाइलाइटिस (पोलियो), खसरा, कण्ठमाला, रूबेला, हीमोफिलस इन्फ़्लुएंज़ा टाइप बी (एचआईबी), हेपेटाइटिस बी आदि से सुरक्षित रखता है। टीके पूरी तरह से असरदार होते हैं।

सभी टीकों का पूरा कोर्स सही उम्र पर दिया जाना चाहिए। अगर कोई टीका छूट जाए, तो याद आते ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता या डॉक्टर से संपर्क करके टीका लगवा लेना चाहिए। टीके उप-स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, या राजकीय चिकित्सालयों पर मुफ़्त में मिलते हैं। गर्भवती महिलाओं को टेटनस का टीका लगवाकर, उन्हें और उनके नवजात शिशुओं को टेटनस से बचाया जा सकता है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top