BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
1 week ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

जिले के सभी अभिभावक अपने बच्चों का अनिवार्य रूप से कराएं संपूर्ण टीकाकरण : डीडीसी

– सदर प्रखंड के नदांव एचडब्ल्यूसी पर टीकाकरण कॉर्नर का स्वास्थ्य मंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन – डीडीसी ने टीकाकरण...

– सदर प्रखंड के नदांव एचडब्ल्यूसी पर टीकाकरण कॉर्नर का स्वास्थ्य मंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन

– डीडीसी ने टीकाकरण कॉर्नर पर बच्चों को दी पोलियो की खुराक, जिले में 22 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बनाए गए टीकाकरण कॉर्नर

बक्सर, 15 सितंबर | जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सृदृढत्र करने और आमजन तक टीकाकरण की पहुंच को बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में चिन्हित दो-दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर एचडब्ल्यूसी में टीकाकरण कॉर्नर विकसित कर माह में 12 दिन यानि प्रत्येक सप्ताह सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को नियमित टीकाकरण किया जाएगा। इसे लेकर जिला के 22 चिन्हित हेल्थ एंड वेलनेंस सेंटर पर बनाये गये टीकाकरण कॉर्नर में टीकाकरण की शुरूआत की गयी।

रविवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सदर प्रखंड के नदांव हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर नियमित टीकाकरण कार्नर का वर्चुअल उद्धाटन किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने वर्चुअल में लोगों को कहा कि राज्य में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण बनाया जा रहा है।

इसी क्रम में टीकाकरण कॉर्नर बनाए गए हैं। राज्य में पूर्ण टीकाकरण का 95 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने जा रहा है। चिन्हित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर छूटे लाभार्थियों को भी आशा या उत्प्रेरक कर्मियों के माध्यम से टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जाना है।

बच्चों को संपूर्ण टीकाकरण का लाभ दिलाना अनिवार्य

इस क्रम में डीडीसी डॉ. महेंद्र पाल ने फिता काटकर टीकाकरण काॅर्नर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए उन्हें संपूर्ण टीकाकरण का लाभ दिलाना अनिवार्य है। इसलिए सरकार ने इसके लिए नियिमत टीकाकरण का अभियान शुरू किया था।

लेकिन, उसके बावजूद कुछ लाभुक टीकाकरण का लाभ पाने से वंचित रह जाते हैं। इसलिए जिले के चयनित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर टीकाकरण कॉर्नर की शुरुआत की गई है। उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को टीकाकरण लाभ दिलाने की अपील की है।

वहीं, सिविल सर्जन डॉ. अरूण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सरकार और जिला स्वास्थ्य समिति ने शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए इस कार्यक्रम की शुरुआत की है। ताकि, एक भी लाभुक गर्भवती महिला व बच्चा टीकाकरण के लाभ से वंचित न रह जाए।

टीकाकरण सेवाओं को सुगम और अधिक सुलभ बनाया जा रहा है

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विनोद प्रताप सिंह ने बताया कि ब्रह्मपुर प्रखंड के देवकुली व राजपुर, सदर प्रखंड में नदांव व बरुना, चक्की के भरियार व जवही दियर, चौगाई के अमसारी व वीरपुर, चौसा के पवनी व सोनपा (एपीएचसी), डुमरांव के लाखन डिहरा व कोरान सराय, इटाढी प्रखंड के हरपुर जलवासी व इंदौर, केसठ के कतिकनार व रामपुर, नवानगर के कड़सर और कंजिया, राजपुर के खरहना व जलहरा तथा सिमरी के आशा पड़री और नियाजीपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर टीकाकरण कॉर्नर बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण सेवाओं को सुगम और अधिक सुलभ बनाया जा रहा है। ताकि बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए समय पर और व्यापक स्तर पर टीकाकरण सेवाएं प्रदान की जा सकें। सही समय पर टीकाकरण कराने के लिए आमजन को आशा तथा आंगनबाड़ी कर्मियों के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है। इसके माध्यम से ग्रामीण तथा दूरदराज इलाके में नियमित टीकाकरण का कवरेज बढ़ेगा।

मौके पर डीपीएम मनीष कुमार, डीपीसी जावेद आब्दी, डीसीएम हिमांशु कुमार सिंह, डीएमईओ अमित अंकुर, यूनिसेफ एसएमसी कुमुद मिश्रा, यूएनडीपी के कोल्ड चेन मैनेजर मनीष श्रीवास्तव, सरद प्रखंड के बीएचएम प्रिंस कुमार सिंह, बीएमसी आलोक कुमार, सीएचओ प्रियंका सिंह, सीएचओ रौशनी कुमारी, मनीषा, मुखिया प्रतिनिधि पिंकी कुमार चौहान, पीरामल फाउंडेशन के अविनाश कुमार, रवि कुमार के अलावा स्थानीय आशा कार्यकर्ताएं और ग्रामीण मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top