BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

सितंबर माह में जिले के दो पंचायतों को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य 

अगस्त माह से 13 ट्रू नेट मशीन किए गए चालू, टीबी नोटिफिकेशन और सक्सेस रेट को बढ़ाने का लक्ष्य सीतामढ़ी।...

अगस्त माह से 13 ट्रू नेट मशीन किए गए चालू, टीबी नोटिफिकेशन और सक्सेस रेट को बढ़ाने का लक्ष्य

सीतामढ़ी। अपर उपाधीक्षक सह सहायक अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी संचारी रोग डॉक्टर जेड जावेद की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। डॉ जावेद द्वारा राज्य स्तर से निर्धारित लक्ष्य 30 प्रति हजार की दर से अनुमानित जांच करने हेतु सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।

समीक्षा में बताया गया कि जिले में कुल 13 सीबीनेट एवं ट्रू नेट साइट माह अगस्त से चालू कराया गया है। प्रत्येक ट्रू नेट साइट पर प्रतिदिन कम से कम 10 संदिग्ध यक्ष्मा मरीजों की जांच किया जाना है। बाह्य विभाग से रेफरल के अलावा सभी आशा एवं सीएचओ को प्रत्येक माह कम से कम 10 नए रोगियों को बलगम जांच हेतु नजदीकी डीएमसी में भेजना अनिवार्य है।

साथ ही प्रत्येक सप्ताह टीबी मुक्त हेतु चिन्हित पंचायत में कैंप लगाकर बलगम संग्रह कर नजदीकी डीएमसी में भेजना है। माह सितंबर 2024 में सघन यक्ष्मा जागरूकता एवं खोज अभियान चलाकर प्रत्येक प्रखंड से कम से कम 2-2 पंचायतों को टीबी मुक्त किया जाना है।

डीईओ सह लेखापाल रंजन शरण द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न इंडिकेटर पर चर्चा की गई एवं बताया गया कि टीबी नोटिफिकेशन रेट 99% एवं सक्सेस रेट 90% पर सीतामढ़ी जिला राज्य में दूसरे स्थान पर है जिसमें सभी एनटीईपी कर्मियों का योगदान है।

साथ ही बताया गया कि जिले में निश्चय पोषण योजना अंतर्गत डीबीटी के द्वारा यक्ष्मा मरीजों को दी जाने वाली राशि में लगभग 50 लाख का ट्रांसफर किया जा चुका है 1 अप्रैल 2008 के बाद से संबंधित सभी मरीजों का एक सप्ताह के अंदर विपत्र उपलब्ध करावे ताकि 100% लक्ष्य प्राप्त किया जा सके वर्तमान में डीबीटी हेतु जिले में राशि की कोई कमी नहीं है ।

डॉ जावेद द्वारा निर्देश दिया गया कि कांटेक्ट ट्रेसिंग एवं टीबी प्रीवेंटिव ट्रीटमेंट में पर्यवेक्षकों द्वारा रुचि नहीं ले जा रही है जो चिंताजनक है सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक माह कम से कम कम 15 दिन क्षेत्र भ्रमण कर यक्ष्मा मरीजों के परिजनों का कांटेक्ट टेसिंग करें एवं टीवी प्रीवेंटिव ट्रीटमेंट की दवा हर हाल में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ।

कई पर्यवेक्षकों द्वारा विगत कई माह से मानदेय , पीओएल एवं मोबाइल रिचार्ज आदि का भुगतान प्रभारी के स्तर से नहीं होने की शिकायत की गई जिसका डाटा एकत्र कर सिविल सर्जन एवं जिलाधिकारी महोदय को सूचित करने का आदेश लेखपाल रंजन शरण को दिया गया।

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी द्वारा 1 सितंबर 2024 से डीफरेनसियेटेड टीबी केयर लागू करने हेतु पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया एवं बताया गया कि प्रत्येक माह आई कार्ड एवं निक्षय पोर्टल पर डाटा अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे, कोमोरबिडिटी हेतु एचआईवी, डायबिटीज, अल्कोहल,

टोबैको आदि जांच का डाटा निक्षय पोर्टल पर नियमित अपडेट नहीं किया जाता है जिसे 100% अपलोड करना सुनिश्चित करें। वैसे सभी रोगी जिनका बैंक खाता अभी तक निक्षय पोर्टल पर वैलिडेट नहीं किया गया है को 15 दिनों के अंदर में वैलिडेट कर निश्चय पोषण योजना की राशि भेजना सुनिश्चित करें ।

उक्त बैठक में आरडीडी डॉ यू प्रियदर्शी, डब्लू एच ओ कंसल्टेंट कुमार गौरव, एमओटीसी डॉ एस पी झा, डीईओ सह लेखापाल रंजन शरण, डीपीसी रंजय कुमार, डीपीएस नोएडा खातून, काउंसलर संपूर्णानंद  मिश्रा एलटी शमीम आजाद सहित जिले के सभी वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक एवं वरीय यक्ष्मा  प्रयोगशाला पर्यवेक्षक एवं प्रयोगशाला प्राविधिक ने भाग लिया।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top