BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

नालंदा पुलिस का बड़ा खुलासा : साइबर अपराधी देश के महानगरों में बैठकर फर्जी एटीएम कार्ड कर रहे हैं तैयार

देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों के साइबर अपराधियों को मुंह मांगी रकम पर बेचा जा रहा है फर्जी एटीएम...

देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों के साइबर अपराधियों को मुंह मांगी रकम पर बेचा जा रहा है फर्जी एटीएम कार्ड

दो गिरफ्तार, 5 फर्जी एटीएम कार्ड,3 फर्जी पासबुक खाता एक सिम कार्ड तीन एंड्राइड मोबाइल एवं 25 हजार तीन सौ रूपये बरामद

बिहारशरीफ (अविनाश पांडेय) : साइबर क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा है। साइबर क्राइम करने वाले अपराधी अपनी चरम सीमा पर पहुंचते जा रहे हैं। जिनको ना तो प्रशासन का डर है, और ना ही पकड़े जाने का भय। निरंकुश होकर साइबर क्राइम करने वाले अपराधी ऐसी वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे हैं। जिसका एक ताजा मामला नालंदा में सामने आया है।

नालंदा पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़ा एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। यह एक ऐसा खुलासा है जो यह बताता है कि साइबर क्राइम के स्काॅलर अपनी चतुराई के दम पर अब देश के महानगरों में बैठकर कर निम्न स्तर के साइबर अपराधियों के लिए फर्जी एटीएम कार्ड तैयार कर उसे मुंह मांगी रकम पर बेच रहे हैं। नालंदा पुलिस इसके बैकवर्ड व फारवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुटी है। ऐसे फर्जी एटीएम कार्ड के द्वारा ही साइबर अपराधी ठगी के रुपए बैंक अकाउंट में मंगवाते हैं। जिसे बड़े ही आसानी से निकाल लिया जाता है।

फर्जी एटीएम कार्ड मोबाइल सिम एवं फर्जी पासबुक का आपूर्ति करने वाला हुआ गिरफ्तार

नालंदा जिले के लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मछली मंडी के समीप एक व्यक्ति फर्जी एटीएम कार्ड, मोबाइल सिम एवं फर्जी पासबुक की डिलीवरी रुपए लेकर करने वाला है। सूचना के तत्काल बाद लहेरी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने उक्त व्यक्ति को फर्जी एटीएम कार्ड मोबाइल सिम फर्जी पासबुक एवं तीन एंड्राइड मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 25 हजार तीन सौ रूपये भी बरामद किये। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने कई बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आपूर्तिकर्ता के खिलाफ आईपीसी के विभिन्न धाराओं के अलावे आईटी एक्ट में भी केस दर्ज किया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसडीपीओ ने दी जानकारी

मंगलवार को बिहार शरीफ सदर एसडीपीओ नुरुल हक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त बातों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पटना जिला के फुलवरिया थाना क्षेत्र के पंडारक फुलवरिया निवासी सुनील महतो का पुत्र हरिराम कुमार एवं नालंदा जिले के कतरी सराय थाना क्षेत्र के अहियाचक गांव निवासी शिव शंकर साव का पुत्र रोशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि बरामद सभी पांच एटीएम कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से निर्गत किया गया है।

ऐसे फर्जी एटीएम कार्ड को साइबर अपराध से जुड़े बड़े अपराधी बनाते हैं एवं निम्न स्तर के साइबर अपराधियों को इसे मुंहमांगी दाम पर बेच देते हैं। ऐसे एटीएम कार्ड से ही धोखाधड़ी के पैसे बैंकों के विभिन्न एटीएम चैंबर से साइबर अपराधी निकलते हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों से कई अहम जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर सह लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार, लहेरी थाने के पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार, लहेरी थाना के पुलिस और निरीक्षक रविंद्र कुमार तमाम व  लहेरी थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top