BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
1 week ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
1 week ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
3 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
3 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
3 weeks ago
Advertisement

सावन माह के अंतिम दिन मां डुमरेजनी का वार्षिकोत्सव पूजन सह मेला में श्रद्धालूओं की उमड़ी भीड़

मात्था टेकने व दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने मेला का लिया आनंद, सुदूर क्षेत्र से आए थे दुकानदार डुमरांव. सावन...

मात्था टेकने व दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने मेला का लिया आनंद, सुदूर क्षेत्र से आए थे दुकानदार

डुमरांव. सावन माह के अंतिम दिन पूर्णिमा को नगर देवी मां डुमरेजनी का वार्षिकोत्सव पूजन बड़े धूम-धाम से हुआ. वार्षिकोत्सव पूजन पर लगने वाले मेला में श्रद्धालुओं का आवागमन दोपहर से शुरू हुआ, वह देर रात तक सिलसिला जारी रहा. अहले सुबह से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना शुरू हुआ, दोपहर बाद श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया.

प्रत्येक साल सावन माह के पूर्णिमा के दिन मां का वार्षिकोत्सव पूजन भव्य मेला का आयोजन होता है. निरंतर मां का दरबार व परिसर की बनावट देखने में आकर्षण लग रहा था. पहले की अपेक्षा मंदिर में काफी विकास कार्य हुआ. मंदिर परिसर के बाहर सड़क के दोनों किनारे लगभग एक किलोमीटर तक दोनों आवागमन वाले रास्ते दुकानें सजी रही है.

श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी ना हो मंदिर समिति द्वारा रौशनी सहित ध्वनि विस्तार यंत्र लगाया गया था. मंदिर परिसर व बाहर समिति के सदस्य के अलावे महिला-पुरूष पुलिस बल तैनात दिखें.

मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालूओं के सहायता को लेकर हेल्प डेस्क बनाया गया था, यहां से लगातार ध्वनि विस्तारक यंत्र उद्घोष हो रहा था. जैसे-जैसे दिन ढलता गया, मंदिर परिसर व मंदिर के बाहर लगे मेले में भीड़ देखते बन रहा था. मंदिर में मां डुमरेजनी के दर्शन बाद श्रद्धालु परिसर स्थित हनुमान जी के मंदिर में पहुंचकर दर्शन करते दिखे.

श्रद्धालुओं ने मेला का आनंद जमकर लिया. डुमरांव-विक्रमगंज पथ से मंदिर तक और छठिया पोखरा से मंदिर पहुंच पथ पर ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ समिति के द्वारा रोशनी की व्यवस्था की गई थी. भीड़ इस कदर था कि देर शाम में 15 मिनट का रास्ता आधा घंटा में श्रद्धालुओं को पूरा करना पड़ा रहा था.

मंदिर परिसर व मंदिर परिसर के बाहर लगने वाले मेला पर मंदिर प्रबंधन समिति ड्रोन के अलावे वीडियोग्राफी के माध्यम से नजर रखे हुए थे. किसी तरह की अनहोनी न हो, इसके लिए प्रशासन के साथ समिति के सदस्य तत्पर दिखें. प्रशासन द्वारा एनएच 120 सड़क किनारे और दक्षिण टोला होते हुए शिव मंदिर के आस पास पार्किंग की व्यवस्था कर रखी थी.

मंदिर के अंदर व बाहर के अलावा मंदिर से जूडे सड़क पर जगह जगह मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती अनुमंडल प्रशासन द्वारा किया गया था. एसडीएम राकेश कुमार, एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी, थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत, बीडीओ संदीप कुमार पाण्डेय,

सीओ समन प्रकाश वार्षिकोत्सव पूजन पर लगने वाले मेला पर नजर रखे हुए थे. एसडीपीओ ने कहां कि लगने वाले भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दो जगह पार्किंग व चार जगह बैरिकेटिंग के साथ मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती किया गया था.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top