BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
2 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
2 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
3 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
3 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
3 weeks ago
Advertisement

मुजफ्फरपुर : “दस्त की रोकथाम अभियान” की शुरुआत से जिले में डायरिया पर लगेगा लगाम 

23 जुलाई से 22 सितंबर तक चलेगा अभियान छः वर्ष के उम्र तक के बच्चों में बंटेगा जिंक की गोली...

23 जुलाई से 22 सितंबर तक चलेगा अभियान

छः वर्ष के उम्र तक के बच्चों में बंटेगा जिंक की गोली और ओआरएस शैशे

शिक्षा, ग्रामीण विकास एवं समाज कल्याण विभाग भी करेंगे सहयोग

मुजफ्फरपुर। दस्त से जिले में होने वाले शिशु मृत्यु दर को शून्य स्तर तक लाने के उद्देश्य से गत कई वर्ष से सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा को “दस्त की रोकथाम अभियान-2024” के नाम से क्रियान्वित किया जाएगा।

इस अभियान का आयोजन राज्य में 23 जुलाई से लेकर 22 सितंबर दो महीने तक होगा। यह बातें दस्त की रोकथाम अभियान की शुरुआत करते हुए सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने कही। इस अवसर पर जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया। यह रथ अपने रुट के अनुसार सभी प्रखंडो में जागरूकता फैलाएगी।

उन्होने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, शिक्षा और ग्रामीण विकास विभाग से समन्वय व सहभागिता स्थापित किया गया है। दस्त की रोकथाम अभियान के दौरान दो से छः वर्ष तक उम्र के बच्चों के बीच निःशुल्क ओआरएस के शैशे का वितरण करने के साथ दस्त से ग्रसित बच्चों के उपचार के लिए जिंक टेबलेट दिया जाएगा।

दस्त बंद होने के बाद भी दो हफ्ते तक यह गोली जारी रखने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में दस्त में प्रयुक्त होने वाले जरूरी दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। 

डीआईओ डॉ एस के पांडे एवम डीडीए राजकीरण कुमार ने बताया की “दस्त की रोकथाम अभियान 2024” के तहत विशेषकर जिले के उच्च प्राथमिकता वाले प्रखंडों, सुदूर क्षेत्र, स्लम, बाढ़ से प्रभावित इलाके एवं वैसे इलाके जहां दस्त का प्रकोप अधिक हो, वहां विशेष रूप से अभियान की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर एवम प्रखंड स्तर पर इस अभियान की सघन मॉनिटरिंग एवं इवॉल्युएशन की जाएगी। इसके अलावा आरोग्य सत्र दिवसों के दौरान माताओं को डायरिया नियंत्रण संबंधी जानकारी दी जाएगी। वहीं इसके साथ स्तनपान एवं कम्प्लीमेंट्री फीडिंग के फायदों के बारे में भी बताया जाएगा।

शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग को नगर निकायों के साथ समन्वय स्थापित कर डायरिया के नियंत्रण हेतु पोस्टर लगाने का निर्देश दिया गया है। दस्त की रोकथाम हेतु दो से छः वर्ष के उम्र के बच्चों को जिंक की 20 मिलीग्राम की 1/2 गोली एवं 6 से अधिक उम्र के बच्चों 20 मिलीग्राम की 1 गोली जिंक एवं ओ आर एस का वितरण किया जाएगा।

मौके पर डॉ अजय कुमार, सिविल सर्जन, डॉ एस के पाण्डेय, डीआईओ, राज किरण कुमार, डीडीए, नसिरुल होदा एवं इफ्तेखार आलम, पिरामल और अन्य लोग शामिल थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top