BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

हाथीपांव से प्रभावित अंगों की साफ-सफाई के साथ नियमित देखभाल भी जरूरी : डॉ. अनिल

बिहिया सीएचसी में मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण हाथीपांव के मरीजों को दी गई एमएमडीपी किट के इस्तेमाल...

बिहिया सीएचसी में मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण

हाथीपांव के मरीजों को दी गई एमएमडीपी किट के इस्तेमाल की जानकारी

आरा, 29 नवंबर | स्वास्थ्य विभाग जिले से फाइलेरिया के पूरी तरह उन्मूलन को कटिबद्ध है। जिसको लेकर जिले के सभी प्रखंडों में मार्बिडीटी मैनेजमेंट एंड डिसेबिलिटी प्रीवेंशन (एमएमडीपी) क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है। इस क्रम में जिले के बिहिया प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हाथीपांव के मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण किया गया।

साथ ही, रोगियों को घाव की नियमित सफाई और एमएमडीपी किट के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। बताया गया कि जिनके हाथ-पैर में सूजन आ गई है या फिर उनके फाइलेरिया के हाथीपांव बीमारी से ग्रस्त अंगों से पानी का रिसाव होता है। इस स्थिति में उनके प्रभावित अंगों की सफाई बेहद आवश्यक है।

इसलिए एमएमडीपी किट प्रदान की जा रही है। इस किट में एक-एक टब, मग, बाल्टी तौलिया, साबुन, एंटी फंगल क्रीम आदि शामिल हैं। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार, बीएचएम रितेश कुमार, वीबीडीएस संगीता कुमारी, फील्ड वर्कर महेश प्रसाद और पीरामल बीसी रत्नेश कुमार मौजूद रहे।

लापरवाही बरतने पर खराब होने लगते हैं अंग

इस दौरान एमओआईसी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि फाइलेरिया यानी हाथीपांव प्रभावित अंगों की साफ-सफाई व देखभाल जरूरी है। फाइलेरिया ग्रस्त अंगों मुख्यतः पैर की साफ-सफाई रखने से इंफेक्शन का डर नहीं रहता और सूजन में भी कमी रहती है।

इसके प्रति लापरवाही बरतने पर अंग खराब होने लगते हैं। इससे समस्या बढ़ जाती है। इन्फेक्शन को बढ़ने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा भी दी जाती है। एक बार यह बीमारी हो गई तो ठीक नहीं होती है। उचित प्रबंधन से प्रभावित अंगों की देखभाल की जा सकती और जीवन को सरल बनाया जा सकता है। दवा के सेवन से ही इस बीमारी से बचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से साल में एक बार सभी को फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कराया जाता है। जिसका सेवन सभी को करना चाहिए। ताकि, हम फाइलेरिया के प्रसार को रोक सकें। यदि कोई व्यक्ति लगातार पांच वर्ष तक साल में एक बार इन दवाओं का सेवन करता है तो उसके फाइलेरिया के चपेट में आने की संभावना खत्म हो जाती है।

मरीजों को दी गई किट के इस्तेमाल की जानकारी

फील्ड वर्कर महेश प्रसाद ने मरीजों कि हाथीपांव के मरीजों के लिए दवाओं के साथ किट का इस्तेमाल भी जरूरी है। उन्होंने मरीजों को फाइलेरिया से प्रभावित स्थानों को साफ करने व दवा लगाने की विधि बताई। इस दौरान एमएमडीपी किट का प्रयोग करने के पूर्व मरीजों को डेमो दिखाया गया है। जिससे वे उपचार की विधि समझ सकें।

हाथीपांव के मरीज उपचार के समय पहले पैर पर पानी डाल लें। उसके बाद हाथ में साबुन लेकर उसे हलके हाथ से रगड़ें और झाग निकालें। जिसके बाद हल्के हाथ से पैर में घुटने से लेकर तलुए तक और उंगलियों के बीच अच्छे से साबुन लगायें। जिसके बाद हल्के हाथ से घुटने से पानी डालकर उसे धो लें। धोने के बाद मुलायम तौलिया लेकर हल्के हाथ से पोछ लें।

इसके बाद पैर में जहां पर घाव हो वहां पर एंटी फंगल क्रीम लगायें। उन्होंने बताया कि हाथीपांव के मरीजों को सोने समय तकिया या गद्दे का इस्तेमाल कर पैर को ऊंचा करके सोना चाहिए। साथ ही, उन्होंने मरीजों व्यायाम करने की भी सलाह दी। जिससे पैरों को आराम मिले।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top