BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
2 weeks ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
2 weeks ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
2 weeks ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
3 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
3 weeks ago
Advertisement

पटना : माहवारी किसी भी महिला के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा

उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालय, मुसेपर में आयोजित मासिक धर्म प्रबंधन सप्‍ताह का समापन माहवारी मेले में लगभग 200 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक...

उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालय, मुसेपर में आयोजित मासिक धर्म प्रबंधन सप्‍ताह का समापन

माहवारी मेले में लगभग 200 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक और प्राचार्य ने लिया भाग 

पटना। माहवारी किसी भी महिला के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बावजूद महिलाएं जानकारी के अभाव के कारण कई बार गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाती हैं। जिसमें माहवारी स्वच्छता भी शामिल है।

उक्त बातें सहयोगी संस्था की निदेशक रजनी ने मंगलवार को उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालय मुस्सेपुर में मासिक धर्म प्रबंधन सप्‍ताह के समापन के मौके पर आयोजित महावारी मेला के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि मेले का उद्देश्‍य सभी आयु वर्ग के लोगों के बीच मासिक धर्म के बारे में खुली बातचीत को प्रोत्साहित करना था।

साथ ही शिक्षकों, छात्र और छात्राओं को संबोधित करते हुए माहवारी स्वच्छता के बारे में खुली बातचीत के महत्व को बताया। ताकि इस विषय से जुड़ी भ्रांतियों को तोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि कैसे खुली बातचीत और माहवारी की सही समझ से महिलाओं को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है।

इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रंजना सिंह ने भी सहयोगी  संस्था के प्रयासों की सराहना की। और कहा कि हम एक ऐसे महत्वपूर्ण विषय पर कार्य कर रहे हैं। जो हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। फिर भी लोग इसके बारे में बात करने से कतराते हैं। 

मंच से श्रीमती रंजना सिंह ने कहा कि” माहवारी किसी भी महिला के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। फिर भी कोई इसके बारे में खुलकर बात नहीं करता। लोग इस विषय पर शर्मिंदा होते हैं, और मिथकों और पुरानी प्रथाओं का पालन करते हैं। जिसके कारण  उन्हें इससे जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।”

वहीं, छात्र विशाल ने कहा “लड़के या तो माहवारी के बारे में बात करने से कतराते हैं। या इसका मजाक उड़ाते हैं। हालांकि, यह गलत है, और हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। हमें इसके बारे में पूरी तरह और सही तरीके से समझना चाहिए”।

महावारी मेला में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को माहवारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर प्रदान किया। यह मेला माहवारी के प्रति समाज में व्याप्त धारणाओं को बदलने और इसे सामान्य बातचीत का हिस्सा बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मेले में लगभग 200 छात्र-छात्राओं, 19 शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्राचार्य ने भाग लिया। मेले में मासिक धर्म से संबंधित कई चित्रकला, नारे और वस्तुओं का भी प्रदर्शन किया गया। जिनमें मेंस्ट्रुअल कप, टैम्पोन, पैड्स, पैंटी लाइनर और पैंटी पैड्स शामिल थे।

इस मौके पर मुसेपुर हाई स्कूल की प्रधानाचार्या रंजना सिंह, स्कूल के शिक्षक मोहित कुमार, मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार, आशा दीदी और इसके अलावा सहयोगी से लाजवंती, प्रियंका, रुबी, साक्षी, ऋतु, जेबा, धर्मेंद्र, शारदा, बिंदु, मोनिका और निर्मला शामिल थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top