BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

बेतिया : परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत योग्य दम्पत्तियों का होगा बंध्याकरण 

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उत्तरवारी पोखरा में परिवार नियोजन पखवाड़ा का हुआ आयोजन परिवार नियोजन की अस्थायी सामग्रियों के वितरण...

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उत्तरवारी पोखरा में परिवार नियोजन पखवाड़ा का हुआ आयोजन

परिवार नियोजन की अस्थायी सामग्रियों के वितरण के साथ बंध्याकरण हेतु किया गया जागरूक 

बेतिया। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जन-समुदाय में परिवार नियोजन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उत्तरवारी पोखरा में परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन किया गया।

इसमें जीएनएम, एएनएम, आशा के सहयोग से परिवार नियोजन की अस्थायी सामग्रियों में कंडोम, माला, छाया, कॉपर-टी, गर्भनिरोधक सूई का स्टॉल लगाया गया जहाँ स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उपस्थित लोगों को अस्थायी व स्थायी विधियों को अपनाने हेतु जागरूक किया गया।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने डॉ शाहबुद्दीन ने बताया कि 31 जुलाई 2024 तक ‘परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा योग्य दम्पतियों को इच्छित सेवा प्रदान किया जा रहा है।

बीसीएम समीर अमित एवम एफपीसी प्रताप कोश्यारी ने बताया कि ई-रिक्शा (सारथी रथ) के माध्यम से पंचायत के हाट बजार, महादलित टोला व अन्य स्थानों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ई-रिक्शा पर आशा फैसिलिटेटर को प्रतिनियुक्त किया गया है।

दो बच्चों के जन्म के बीच कम से कम तीन साल का अंतर जरूरी

डीसीएम राजेश कुमार ने बताया कि दो बच्चों के जन्म के बीच कम से कम तीन साल का अंतर रखना चाहिए ताकि महिला का शरीर पूरी तरह से दूसरे गर्भधारण के लिए तैयार हो सके। इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को भी सुधारा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि नव दम्पतियों को शादी के दो साल बाद ही बच्चे के बारे में सोचना चाहिए, क्योंकि पहले जरूरी है कि पति-पत्नी एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझें, परिवार को समझें और अपने को आर्थिक रूप से इस काबिल बना लें कि अच्छी तरह से बच्चे का लालन-पालन कर सकें, तभी बच्चा पैदा करने की योजना बनाएं।

इस मौके पर डीयूएचसी चन्द्र किशोर, आरबीएसके डीसी रंजन मिश्रा, डीसीक्यूए डॉ आलोक कुमार, बीसीएम समीर, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक रिंकी, अमित अयान प्रखंड परिवार कल्याण परामर्शी पीरमल स्वास्थ्य एवं पीएसआई इंडिया के प्रतिनिधि, यूपीएचसी स्टाफ, एएनएम एवं आशा उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top