BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

परिवार नियोजन जागरूकता के लिए सारथी रथ रवाना 

जिला स्वास्थ्य समिति से सारथी रथ रवाना, सभी 18 प्रखंडों में 5 दिन चलेगा   पुरुष नसबन्दी एवं महिला बंध्याकरण बढ़ाने...

जिला स्वास्थ्य समिति से सारथी रथ रवाना, सभी 18 प्रखंडों में 5 दिन चलेगा  

पुरुष नसबन्दी एवं महिला बंध्याकरण बढ़ाने का होगा सफल प्रयास: डीसीएम

बेतिया। जिले की बढ़ती जनसंख्या पर रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति बेतिया से डीसीएम राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर सारथी रथ रवाना किया। डीसीएम राजेश कुमार ने बताया कि जिले के सभी 18 प्रखंडों के सभी पीएचसी में 5 दिन सारथी रथ प्रचार- प्रसार करेगा। आशा व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा लोगों को महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबन्दी हेतु प्रेरित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बढ़ते जनसंख्या में कमी लाने का सफल प्रयास किया जाएगा।

दम्पति सम्पर्क एवं परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का होगा आयोजन

जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीसी अमित कुमार ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण हेतु परिवार नियोजन कार्यक्रम की जानकारी आमजन तक पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि मिशन परिवार विकास अभियान के अन्तर्गत जिले में 14 सितम्बर तक दम्पति सम्पर्क पखवाड़ा और 17 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान योग्य दम्पतियों से सम्पर्क कर इच्छित परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी सेवा प्रदान की जाएगी। 

परिवार नियोजन कराने पर मिलता है आर्थिक लाभ

जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी की सुविधा उपलब्ध है। नसबंदी के लिए पुरुष लाभार्थी को 3000 रुपए एवं प्रेरक को प्रति लाभार्थी 300 रुपए प्रोत्साहन के तौर पर दिए जाने का प्रावधान है। जबकि महिला बंध्याकरण के लिए लाभार्थी को 2000 रुपए एवं प्रेरक को प्रति लाभार्थी 300 रुपए दी जाती है।

उन्होंने बताया कि मिशन परिवार विकास अभियान के अन्तर्गत अंतरा, गर्भनिरोधक गोलियां, माला एन, कंडोम के बारे में आशा, एएनएम द्वारा जागरूक करते हुए समझाकर उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर डीसीएम राजेश कुमार, डॉ आर एस मुन्ना, डीपीसी अमित कुमार, पीएसआई इंडिया के जिला प्रतिनिधि राकेश कुमार, प्रताप सिंह कोशियारी व अन्य लोग उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top