BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
5 days ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
1 week ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
1 week ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
4 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
Advertisement

वैशाली : जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के जागरूकता के लिए 17 सारथी रथ रवाना

डीसीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  इसका थीम है – “विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दंपत्ति...

डीसीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

इसका थीम है – “विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दंपत्ति की शान”  

जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए आयोजित होंगे उत्प्रेरण और जागरूकता संबंधी कार्यक्रम

संस्थागत प्रसव के बाद 60 फीसदी दंपति करते हैं परिवार नियोजन के उपायों की मांग

वैशाली। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल से परिवार नियोजन पर जागरूक करने के लिए 17 सारथी रथ को डीसीएम ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह रथ प्रत्येक प्रखंड तथा शहरी क्षेत्र में घूम कर लोगों को जागरूक करेगी। जिले में 11 जुलाई से 31 जुलाई तक परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया जाएगा।

डीसीएम निभा रानी सिन्हा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग परिवार इस वर्ष के विश्व जनसंख्या दिवस के थीम “विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दंपत्ति की शान” पर जोर देकर लोगों को जागरूक करेगी। मालूम हो कि संस्थागत प्रसव के बाद लगभग 60 प्रतिशत दंपत्तियों एवं सुरक्षित गर्भपात के बाद लगभग 90 प्रतिशत दंपत्तियों में परिवार नियोजन के लिए उपायों की मांग होती है।

इस मांग को पूरा करने एवं जन समुदाय के बीच जनसंख्या स्थिरीकरण की आवश्यकता, सही उम्र में शादी, पहले बच्चे में देरी, बच्चों के बीच सही अंतर तथा छोटा परिवार के लाभ के बारे में चर्चा करने आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी तथा विकास मित्र घर-घर पहुंचेंगे।

इसके अलावा मां और शिशु स्वास्थ्य को बेहतर करने तथा गर्भनिरोधक उपायों को अपनाने के लिए परामर्श भी दिए जाएंगे। पखवाड़े के दौरान परिवार नियोजन के तहत प्रदान की जाने वाली कॉपर टी, गर्भनिरोधक सूई, बंध्याकरण और नसबंदी की सेवा प्रदान करने पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 

अंतरविभागीय समन्वय की जाएगी स्थापित

पखवाड़े को सफल बनाने के लिए जिले में जिलाधिकारी यशपाल मीना की अध्यक्षता में अंतर-विभागीय समन्वय स्थापित कर बैठक का आयोजन किया गया। जिन विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है उनमें स्वास्थ्य विभाग के साथ आईसीडीएस, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, जीविका और महादलित विकास मिशन शामिल होगें।

इन विभागों के समन्वय से जनसंख्या स्थिरता हेतु मिशन परिवार विकास अभियान के क्रियान्वयन के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ कुमार मनोज, पीरामल के प्रतिनिधि मनोज कुमार, आरबीएसके नोडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top