BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

आदर्श नगर की सड़क बदहाल, मुहल्ले के लोगों को आवागमन में होती है फजीहत

स्कूली बच्चों को छोड़ने मुख्य सड़क पर छोड़ने जाने में होती है परेशानी, नगर परिषद विस्तारित क्षेत्र में शामिल होने...

स्कूली बच्चों को छोड़ने मुख्य सड़क पर छोड़ने जाने में होती है परेशानी, नगर परिषद विस्तारित क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद नहीं बदली सड़क की तस्वीर

डुमरांव. यह गांव की सड़क नहीं, बल्कि नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत डीके कालेज के सामने वाली गली वार्ड संख्या 11 स्थित आदर्श नगर की सड़क है. दो तीन दिनों से हुए बारिश की वजह से इस गली के लोग अहले सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए सड़क तक पहुंचने के लिए सौ बार सोच रहे है.

क्योकि इस कच्ची सड़क पर बाइक की बात कौन करें, पैदल चलने वाले मुहल्ले के लोग परेशान है. रिश्तेदार सड़क तक बड़े आराम से पहुंच जा रहे है, लेकिन मुहल्लेवासी उनको घर तक जैसे तैसे घर लेकर पहुंचते है. सहमे रहते है कि कही रिश्तेदार गिर न पड़े.

बता दें कि पहले यह मुहल्ले नया भोजपुर पंचायत में था, लेकिन नगर परिषद का विस्तार होने के बाद यह क्षेत्र नप क्षेत्र में आ गया. नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य, चेयरमैन, उपचेयरमैन का कार्यकाल लगभग एक वर्ष पूर होने के बावजूद इस मुहल्ले के लोग मूलभुत सुविधाओं से वंचित है.

मुहल्ले के लखपतिया देवी, रीता देवी, उषा देवी, रुचि देवी, इंदु देवी, बेबी देवी, प्रेमा देवी, श्वेता देवी, विनय कुमार, विजय कुमार, पंकज दुबे, संतोष गोंड, भीमसेन यादव, राधकृष्ण प्रजापति, राकेश प्रजापति, चंदन कुमार, नीरज कुमार, नितेश यादव, मुकेश यादव, ऋतिक तिवारी, करण यादव, शिवम यादव, केशव तिवारी ने कहां कि घर से डीके कालेज की सड़क पर जाने में बारिश होने की वजह से फजीहतों का सामना करना पड़ता है.

इस लेन में न नाली है, न सड़क. जिससे इस सड़क से जूड़े लोगों को आवागमन में परेशानी होती है. कभी मुहल्ले के लोग चंदा इकठ्ठा कर ईट का टुकड़ा सड़क पर गिराते है, ताकि कुछ राहत मिलें. नवनिर्वाचित पार्षद अपने एक साल के कार्यकाल में इस बदहाली से निजात नहीं दिला सके. दिन में मुहल्ले के लोग जैसे तैसे आवागमन कर लेते है, लेकिन रात्रि प्रहर में फजीहत हो जाती है.

ऐसे नगर परिषद के कई गली मुहल्ले के नाली गली व सड़क निर्माण को टेंडर हो गया है, लेकिन इस सड़क को लेकर कोई ठोस पहल नहीं होने से मुहल्ले के लोग आकोशित है. वहीं नगर परिषद चेयरमैन विकास ठाकुर ने कहां कि आगामी बोर्ड की बैठक में इस सड़क पर चर्चा कर प्रस्तावित किया जाएगा. ताकि लोगों के आवागमन सुगम हो.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top