BREAKING NEWS
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
No menu items available
BREAKING
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सव

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
13 hours ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
2 days ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
3 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 months ago
Advertisement

वैशाली : निजी विद्यालयों में बढ़ाई जाएगी नेशनल डिवार्मिंग डे पर भागीदारी 

2319 सरकारी तथा 451 प्राइवेट स्कूल है जिले में  एक से 19 वर्ष तक के कुल 19 लाख 38 हजार...

2319 सरकारी तथा 451 प्राइवेट स्कूल है जिले में 

एक से 19 वर्ष तक के कुल 19 लाख 38 हजार बच्चे और किशोर को खिलाई जाएगी अलवेंडाजोल की गोली

वैशाली। एक से 19 वर्ष तक के बच्चों में एनीमिया, कुपोषण तथा उनके शारीरिक विकास में बाधा बनने वाले कृमि के निवारण के लिए 22 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि दिवस के दिन एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी और 27 सितंबर को इसका मॉप अप राउंड चलाया जाएगा। यह गोली एक से 19 वर्ष तक के बच्चों में उनके उम्र के अनुसार खिलाई जाएगी।

ये बातें जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ उदय नारायण सिन्हा ने एनडीडी के जिला समन्वय समिति की बैठक में कही, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय कृमि दिवस में प्राइवेट स्कूलों की सहभागिता बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि इस बार जिले के 451 प्राइवेट स्कूलों में माइक्रोप्लान के अनुसार अलवेंडाजोल की गोली खिलाई जाए और उसका अनुश्रवण भी निश्चित हो पाए

इसके लिए संबंधित प्रखंड के पदाधिकारी जरूर ध्यान दें। निजी विद्यालयों के अलावा जिले में 2319 सरकारी स्कूलों के बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। मालूम हो कि जिले में जिस आबादी को अलवेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी उसकी संख्या 19 लाख 38 हजार है। 

डब्ल्यूएचओ फैक्टशीट (2020) के अनुसार दुनिया भर में 150 करोड़ से अधिक लोग, या दुनिया की आबादी का 24 प्रतिशत एसटीएच संक्रमण से संक्रमित हैं।

घर नहीं ले जा सकेंगे दवा

डीसीएम निभा रानी सिन्हा ने बताया कि स्कूलों, आंगनबाड़ी तथा लक्षित आयु वर्गों में जिस वक्त दवा बांटी जाएगी उसी वक्त उन्हें यह दवा खानी होगी। दवा को घर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं किसी भी प्रतिकूल प्रभाव से निपटने के लिए सभी प्रखंडों में आरबीएसके की टीम उपस्थित रहेगी। 

जिला समन्वय समिति की बैठक में सीएस डॉ श्यामनंदन प्रसाद, एसीएमओ, डीआइओ डॉ उदय नारायण सिन्हा, डीएमएंडएनई, डीपीएम डॉ कुमार मनोज, डीसीएम निभा रानी सिन्हा, डीएएम, सीडीपीओ, जीविका तथा प्राइवेट स्कूलों के प्रतिनिधि समेत यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ और एविडेंस एक्शन की टीम स्टेट से अरुण कुमार व अरविंद कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

कृमि संक्रमण के लक्षण

गंभीर कृमि संक्रमण से दस्त, पेट में दर्द, कमजोरी, उल्टी और भूख ना लगना सहित कई सारे लक्षण हो सकते हैं। बच्चे में कृमि की मात्रा जितनी अधिक होगी, उसमें संक्रमण के लक्षण उतने ही अधिक होंगे। हल्के संक्रमण वाले बच्चे, किशोरों में आमतौर पर कोई लक्षण नहीं दिखते हैं।

डीवार्मिंग के फायदे

रोग प्रतिरोधक शक्ति में वृद्धि। 

स्वास्थ्य और पोषण में सुधार।

एनीमिया में नियंत्रण।

समुदाय में कृमि के फैलाव में कमी।

सीखने की क्षमता और कक्षा में उपस्थिति में सुधार। 

वयस्क होने पर काम करने की क्षमता और आय में बढ़ोतरी।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top