BREAKING NEWS
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”
No menu items available
BREAKING
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडी
2 days ago
सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम
1 week ago
बेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
2 weeks ago
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
2 weeks ago
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
2 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : नव विवाहित दंपतियों को मिली “खुशियों की पोटली”

पोटली में है दैनिक उपयोग के सामानों के साथ गर्भ निरोधक सामग्री भी  बढ़ती जनसंख्या पर रोक के लिए पुरुषों...

पोटली में है दैनिक उपयोग के सामानों के साथ गर्भ निरोधक सामग्री भी 

बढ़ती जनसंख्या पर रोक के लिए पुरुषों को जागरूक किया जाना जरूरी 

मोतिहारी। परिवार नियोजन पखवाड़े के अंतर्गत जनप्रतिनिधि मुखिया सीता देवी के सहयोग से नव विवाहित महिलाओं के बीच परिवार नियोजन किट  “खुशियों की पोटली” का वितरण किया गया। इस दौरान सास को भी बहुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखने, शादी के बाद पहला बच्चा दो साल के बाद होने एवं पहले और दूसरे बच्चे के बीच का अंतराल कम से कम तीन साल रखने,

मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण बातें भी बताई गईं। स्वास्थ्य विभाग एवं सी3 संस्था के सहयोग से जिले के मोतिहारी सदर प्रखंड के उत्तरी ढेकहां पंचायत में शुक्रवार को आरोग्य दिवस के दौरान यह आयोजन हुआ। 

बढ़ती जनसंख्या पर रोक हेतु पुरुषों को भी जागरूक किया जाना जरूरी है

सदर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक संध्या कुमारी ने बताया कि नव विवाहित दंपतियों को “खुशियों की पोटली” की सौगात दी गईं है। इस किट में कंघी, आइना, तौलिया, फोटो फ्रेम, माला, छाया, मैरेज रजिस्ट्रेशन फॉर्म, परिवार नियोजन लीफलेट आदि के साथ साथ गर्भ निरोधक साधन में कंडोम, दैनिक-साप्ताहिक व आपातकालीन गर्भनिरोधक गोलियां दी गईं है।

उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ती जनसंख्या पर रोक हेतु परिवार नियोजन साधनों का उपयोग जरूरी है, इसलिए महिलाओं के साथ पुरुषों को भी जागरूक किया जाना जरूरी है।

सी 3 संस्था के डीसी आदित्य कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सम्बन्धित किसी प्रकार की सलाह हेतु नजदीकी क्षेत्र की आशा और एएनएम के अलावा, स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 104 पर भी नवदंपति किसी भी प्रकार की जानकारी कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं।

परिवार नियोजन के सभी साधन सभी स्वास्थ्य केन्द्रों तथा आंगनबाड़ी केद्रों पर आयोजित होने वाली ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस /आरोग्य दिवस में निःशुल्क उपलब्ध है। गर्भ जाँच किट गर्भधारण की पुष्टि का एक सरल उपाय है।

गर्भ जाँच किट का उपयोग कैसे करें

– मासिक न आने के एक सप्ताह बाद किया जाना चाहिए।

– इसकी जाँच सुबह के पहला मूत्र के साथ अत्यधिक उपर्युक्त है। साफ और सूखे शीशी/प्लास्टिक के पात्र में मूत्र का संग्रह कर लें।

– गर्भ जांच किट को पैकेट से निकालिए और इसे सीधी सतह पर रखिए।

– किट में उपलब्ध कराए गए ड्रॉपर से दो बूंद मूत्र प‌ट्टी में “s” चिन्हित वृत्त के अंदर डालकर 5 मिनट प्रतीक्षा करें, इसके बाद परिणाम देखें।

– परिणाम यदि सकारात्मक निकले तो तुरंत अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अथवा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आयोजित होने वाले ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता दिवस एवं पोषण दिवस पर जाकर अपना प्रसव पूर्व जांच करायें।

इस मौके पर आशा प्रियंका कुमारी, अमित कुमारी, आदित्य राज, सारिका कुमारी तथा सी 3 एवं पंचायत के वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top