BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
2 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 months ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 months ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

मोतीहारी : बाल हृदय योजना से ह्रदय में छेद से पीड़ित अनुष्का के चेहरे पर आयी मुस्कान

अहमदाबाद में हुआ दिल के छेद का सफल व नि:शुल्क ऑपरेशन  उसे नहीं है अब कोई परेशानी, अपना हर दैनिक...

अहमदाबाद में हुआ दिल के छेद का सफल व नि:शुल्क ऑपरेशन 

उसे नहीं है अब कोई परेशानी, अपना हर दैनिक कार्य कर लेती है 

मोतिहारी। सदर प्रखंड के छोटा बरियारपुर, वार्ड नंबर 40 निवासी 12 वर्षीया अनुष्का कुमारी अब बेहद खुश है। मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत उसके ह्रदय के छेद का निःशुल्क ऑपरेशन सत्य साईं हॉस्पिटल, अहमदाबाद में सफलतापूर्वक हो चुका है। यह योजना अनुष्का के साथ ही उसके परिवार के लिए भी वरदान साबित हुई है।

अनुष्का की माँ उषा देवी ने बताया कि उसको बचपन से ही सांस फूलने की शिकायत थी। एक बार उसे बचपन में निमोनिया होने पर प्राइवेट चिकित्सक से दिखाया तो उन्होंने कुछ जाँच करवाइ। इसमें अनुष्का के दिल में छेद होने की जानकारी मिली। डॉक्टर ने बाहर दिखाने की सलाह दी। तभी अनुष्का के सरकारी विद्यालय में आरबीएसके चिकित्सकों ने बच्चों की जाँच के लिए मेडिकल कैंप लगाया।

जहाँ आरबीएसके सदर चिकित्सक डॉ खालिद अख्तर ने अनुष्का की जाँच की। उन्होंने उसे डीआईसी कार्यालय सदर अस्पताल में रेफर किया। यहाँ आने पर अनुष्का के माता पिता आरबीएसके डीसी डॉ शशि से मिले। आवश्यक कागजातों की कार्रवाई पूरी कर उन्हें आईजीआईसी पटना भेजा गया। वहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ह्रदय में छेद होने को पकड़ा। उनको अहमदाबाद सर्जरी के लिए रेफर किया गया।

10 जून को अनुष्का को हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के साथ एम्बुलेंस से पटना भेजा गया उसके बाद प्लेन से श्री सत्य साईं हॉस्पिटल अहमदाबाद गईं जहाँ 19 जून को ह्रदय के छेद का सफल ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद अब अनुष्का काफ़ी ख़ुश है कि बिना डरे वह अब सहेलियों के साथ खेल और दौड़ सकेगी।

परिवार के लिए वरदान साबित हुई योजना

अनुष्का के इलाज में लाखों रूपये खर्च होते लेकिन बिहार सरकार की योजना ने निःशुल्क इलाज करवाया। यह इस परिवार के लिए वरदान साबित हुई है। इलाज के बाद अनुष्का पढ़ाई के साथ अपना दैनिक कार्य भी बखूबी कर रही है। यह देखकर सभी लोग काफ़ी ख़ुश है। माँ उषा देवी ने बताया कि मेरी बेटी को सरकार से बड़ी सहायता मिली है।

वर्ना हमलोगों से अनुष्का का इलाज नहीं हो पाता। आरबीएसके डीसी डॉ शशि ने बताया कि बच्ची के इलाज के साथ ऑपरेशन में होने वाले सारे खर्च के अलावा हवाई जहाज का टिकट, अहमदाबाद में खाने से लेकर रहने तक का सारा इंतजाम सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वस्थ्य कार्यक्रम के तहत सूबे में 43 तरह की बीमारियों का इलाज नि:शुल्क होता है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top