BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटका रहा ताला, बैरंग लौटी गर्भवती महिलाएं

दोपहर 12.51 में चिपकाया गया नोटिस, बच्चें का डाक्टर व दंत चिकित्सक रहे नदारद डुमरांव. अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार को...

दोपहर 12.51 में चिपकाया गया नोटिस, बच्चें का डाक्टर व दंत चिकित्सक रहे नदारद

डुमरांव. अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार को अल्ट्रासाउंड कक्ष, बच्चे के डाक्टर कक्ष में पूरे दिन ताला लटका रहा. वहीं दंत चिकित्सक कक्ष में कैंसर की टीम दिखी. बता दें कि कैंसर संबंधित टीम को कमरा मिला है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने कोई व्यवस्था नहीं दिया है. जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दंत चिकित्सक भी नहीं दिखें.

सिविल सर्जन को अस्पताल से किसी ने जानकारी दिया कि अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लटका है. आनन फानन में कक्ष के दरवाजे पर दोपहर में 12.51 सूचना चपकाया गया. अंततः इंतजार करने वाली गर्भवती महिलाएं बैरंग वापस लौट गई. वहीं बच्चे का डाक्टर नहीं रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. अस्पताल पहुंचे लोगों ने कहा कि कोई कुछ जानकारी देने में कतराते हैं. जिससे आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान होना पड़ता है.

रेडियोलॉजिस्ट व बच्चे के डाक्टर का इस तरह अनुपस्थित रहना कोई नयी बात नहीं है. प्रबंधन की व्यवस्था है, भगवान भरोसे सब चल रहा है. ओपीडी में डा अजीत किशोर, डा सुमित सौरभ, डा रशिम कुमारी अपने अपने ओपीडी कक्ष में तैनात दिखे. अनुमंडलीय अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का सोमवार और बुधवार दो दिन ड्यूटी है. ऐसे में गर्भवती महिलाओ को सप्ताह के दो दिन अस्पताल आकर अल्ट्रासाउंड कराने का आसरा रहता है.

सोमवार को भी 10 से 12 महिलाएं पहुंची थी, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट के गायब रहने के कारण उन्हे बेरंग लौटना पड़ा. बता दें कि पिछले पांच सालों से डुमरांव में अल्ट्रासाउंड की खरीदी हुई मशीन धूल फांक रही थी. मशीन होते हुए भी मरीज अधिक राशि देकर अल्ट्रासाउंड कराने को विवश थे. ऐसे में डीएम अंशुल अग्रवाल की तत्परता से अनुमंडलीय अस्पताल में सिमरी पीएचसी के रेडियोलॉजिस्ट डॉ प्रेमचंद प्रसाद को सप्ताह में दो दिन अनुमंडलीय अस्पताल में प्रतिनियुक्ति की गई.

शुरुआती दिनों में तत्परता के साथ ड्यूटी करने के बाद अब स्थिति ऐसी भी आ गई है कि डाक्टर बिना किसी सूचना के गायब रहने लगे हैं. अनुमंडलीय अस्पताल के व्यवस्था में सुधार जिला प्रशासन के लिए चुनौती बन हुआ है.

बता दें कि लंबे समय कई डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मी डटे हैं. जिससे अस्पताल की हर व्यवस्था प्रभावित देखने को मिलता है. उपाधीक्षक डा गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि जिला में बैठक था, जिसमें शामिल हुए. अनुपस्थित डाक्टर से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा. वेतन बायोमेट्रिक आधार पर देने को लेकर निर्देश मिला है.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top