BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

लोकसभा चुनाव : पूरे दिन कभी धूप, कभी छाया व उमस के बीच हुआ 53.7 प्रतिशत मतदान

बक्सर। तेज गर्मी और मतदान कम होने के पूर्वानुमानों के बावजूद शनिवार को बक्सर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं में बेहद...

बक्सर। तेज गर्मी और मतदान कम होने के पूर्वानुमानों के बावजूद शनिवार को बक्सर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं में बेहद उत्साह देखने को मिला। जिले में सातवें व अंतिम चरण में हुए मतदान में नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया। बक्सर लोकसभा की छह विधानसभा में छह बजे तक औसत 53.7 प्रतिशत (अनुमानित) लोगों ने मतदान किया। इसकी पुष्टि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अंशुल अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया।

उन्होंने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ। इस दौरान एसपी मनीष कुमार भी मौजूद रहें। हालांकि वर्ष 2019 में हुई लगभग 54 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार प्रशासन का यह प्रयास था कि मतदान 70 प्रतिशत तक हो, लेकिन जिला प्रशासन के प्रयास के बावजूद शाम छह बजे तक 55 प्रतिशत भी नहीं हो सका।

2019 में हुए मतदान प्रतिशत से तुलना की जाए तो इस बार सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान की स्पीड अधिक रही है। इसके बाद मतदान का प्रतिशत तुलनात्मक कम रहा। वहीं मतदान प्रतिशत घटने को लेकर अधिक तापमान को एक बड़ा कारण माना जा रहा है। लेकिन इस बार जिले में तापमान में वृद्धि के साथ मतदान करने की दर भी बढ़ी है। दोपहर को 3 बजे के आसपास जब अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंचा, उस समय मतदान का प्रतिशत 45.09 प्रतिशत रहा।

कुल मिलाकर सुबह के सुहाने मौसम से जारी हुई मतदान की तेजी, दोपहर के अधिकतम तापमान में भी जारी रही। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मतदाताओं में उत्साह देखा गया। अधिकतम तापमान में श्भले हीं कमी रही लेकिन उमस भरी गर्मी रही, लेकिन इससे मतदान प्रभावित नहीं हुआ। युवाओं व महिलाओं ने आगे बढ़कर मतदान किया, तो दिव्यांगों ने भी मतदान में जोश दिखाया।

डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों में सुबह-सुबह मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखा। सुबह सात बजे से साढ़े नौ बजे तक राज हाई स्कूल एवं पुराना भोजपुर स्थित सभी बूथों में लंबी कतार दिखी। वही दियरांचल क्षेत्र के बूथों पर भी लंबी कतार दिखा। लोग परिवार के साथ आकर मतदान करते दिखे।

वही ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं ने सबसे पहले लंबी कतार लगाकर मतदाता किया। उसके बाद जलपान। शेष बूथों में महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतार दिखी। वही सभी बूथों पर व्हील चेयर की व्यवस्था थी, जिससे दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को लाया जा रहा था। वही जैसे ही दोपहर के 12 बजे कतार छोटी हो गई।

हालांकि वायुमंडल का तापमान 40 से 43 डिग्री रहा। वही पूरे मतदाता 3 बजे का इंतजार करने लगे जैसे ही घड़ी का सुई तीन पर पहुंचा। मतदान केंद्र पर लाइन लगा शुरू हो गया। मतदान 6 बजे तक चला।

अनुमंडल मुख्यालय स्थित राज हाई स्कूल में बने आदर्श मतदान केंद्र काफी आकर्षक रहा। जहां सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। इस केंद्र पर सुबह 8.30 बजे से 9.57 बजे तक महिला, पुरुष और वृद्ध मतदान केंद्र पर अपना-अपना मतदान कर रहे थे।

मतदान के बाद सेल्फी काउंटर पर जाकर सेल्फी ली। इस केंद्र पर आशा आभा ओआरएस का पैकेट व दवा को लेकर उपस्थित थे। मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए केंद्र को रंग बिरंगे गुब्बारे हिलाएं से सजाया गया था। आदर्श मतदान केंद्र होने के कारण इस केंद्र पर शौचालय, पानी की व्यवस्था के साथ ही दिव्यांग के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई करना थी। वहीं बूथों पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहा।

अंदाज वहीं वोटर हेल्प लाइन एप से भी पहचान कराया गया। एसडीएम राकेश कुमार के द्वारा अनुमंडल के सभी मतदाताओं को धन्यवाद भी दिया। शनिवार को लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। कुल 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे। जीत हार के फैसले के लिए आज व कल तक इंतजार करना होगा।

नतीजा आगामी 4 जून को आएगा। प्रत्याशी और उनके समर्थक वोट के गुणा-गणित में जुट गये हैं। किस इलाका से कितना वोट मिलने की संभावना है इसको लेकर अपने बूथ एजेंट से बात कर रहे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के मैदान में बसपा के अनिल कुमार, भाजपा के मिथिलेश तिवारी, राजद के सुधाकर सिंह,

बहुजन मुक्ति पार्टी के राजू सिंह, जागरूक जनता पार्टी के हेम लता के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अखिलेश कुमार पांडेय, आनंद मिश्रा, आनंद मिश्र, ददन यादव, निरंजन कुमार राय, भगवान सिंह यादव, राम स्वरूप चौहान, सुधाकर मिश्रा और सुनील कुमार दुबे का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top