BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
3 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
4 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
5 days ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

राजकीय मध्य विद्यालय नाथनगर में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिखाया रचनात्मक कौशल

भागलपुर। सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत राजकीय मध्य विद्यालय नाथनगर, नगर निगम भागलपुर में शनिवार को एक रंगारंग मेहंदी प्रतियोगिता...

भागलपुर। सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत राजकीय मध्य विद्यालय नाथनगर, नगर निगम भागलपुर में शनिवार को एक रंगारंग मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और भारतीय पारंपरिक कलाओं के प्रति उनका झुकाव बढ़ाना था। प्रतियोगिता में विद्यालय की दर्जनों छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की शिक्षिका अमृता कुमारी की देखरेख में हुई। उन्होंने छात्राओं को प्रतियोगिता के उद्देश्य और महत्व के बारे में जानकारी दी। अमृता कुमारी ने कहा कि मेंहदी न केवल एक सौंदर्य कला है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक परंपरा का अहम हिस्सा भी है। इस तरह की गतिविधियाँ बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और सौंदर्यबोध को निखारने में सहायक होती हैं।

प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपने हाथों पर पारंपरिक, आधुनिक और रचनात्मक डिजाइनों की शानदार प्रस्तुति दी। कुछ छात्राओं ने फूल-पत्तियों की जालीदार डिजाइन बनाई, तो कुछ ने दुल्हन शैली की जटिल मेहंदी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। छात्राओं की प्रतिभा, कल्पनाशीलता और परिश्रम साफ तौर पर उनके कार्यों में झलक रहा था।

विद्यालय का पूरा वातावरण मेहंदी की भीनी-भीनी खुशबू और छात्राओं की मुस्कान से सराबोर था। छात्राएं एक-दूसरे के डिजाइनों को देखकर प्रेरणा ले रही थीं, जिससे आपसी सहयोग और सौहार्द की भावना का विकास भी देखने को मिला। इस दौरान शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रधानाध्यापिका अंजू कुमारी, शिक्षिका नूतन कुमारी और जगदंबा कुमारी द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के कार्यों का मूल्यांकन रचनात्मकता, सौंदर्यबोध, सफाई और समग्र प्रस्तुति के आधार पर किया। विजेता छात्राओं के नामों की घोषणा अगले सप्ताह की विशेष प्रार्थना सभा में की जाएगी और उन्हें पुरस्कार तथा प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से यह जानकारी दी गई कि भविष्य में इस तरह की और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, ताकि छात्र-छात्राओं की कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि और अधिक बढ़े। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका अंजू कुमारी ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

यह मेहंदी प्रतियोगिता न केवल छात्राओं की छिपी प्रतिभा को मंच देने का माध्यम बनी, बल्कि विद्यालय में एक रचनात्मक और उत्सवपूर्ण वातावरण भी निर्मित हुआ।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top