BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 weeks ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 weeks ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
4 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
4 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
1 month ago
Advertisement

मोतीहारी – दवा खाने के बाद उल्टी या चक्कर आना समस्या नहीं, फाइलेरिया परजीवी के मरने का है संकेत : डॉ शरत चंद्र शर्मा

खाली पेट दवा का सेवन न करें दवा सेवन करने के बाद ज्यादा मात्रा में पानी का करें सेवन मोतिहारी।...

खाली पेट दवा का सेवन न करें

दवा सेवन करने के बाद ज्यादा मात्रा में पानी का करें सेवन

मोतिहारी। जिला वेक्टर बोर्न डिजिज नियंत्रण पदाधिकारी डॉ.शरत चंद्र शर्मा ने बताया कि सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के दौरान जिले के कुछ प्रखंड में बच्चों द्वारा दवा खाने के बाद उल्टी, चक्कर जैसे मामूली समस्या आई है। इससे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

डॉ शर्मा ने बताया कि फाइलेरिया से बचाव की दवा पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति के खून में फाइलेरिया के कीटाणु होते हैं, दवा खाने पर फाइलेरिया कीटाणु के मरने के कारण उसे हल्का बुखार, सिर में दर्द, उल्टी या चक्कर की शिकायत हो सकती है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। ये लक्षण कुछ समय बाद स्वत: समाप्त हो जाते हैं।

उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कुछ स्थानों पर बच्चे दवा का सेवन किए जिनको शाम में उल्टी की शिकायत हुई, तब विभाग द्वारा तुरंत रिस्पॉन्स लेते हुए इलाज की व्यवस्था की गई। तुरंत ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक के निर्देशन में मेडिकल टीम के द्वारा बच्चों की जांच की गई।अब सभी बच्चे अब स्वस्थ है।

रेपिड रिस्पांस टीम का किया गया है गठन

जिला वेक्टर बोर्न डिजिज पदाधिकारी डॉ. एस सी शर्मा ने बताया कि किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए प्रखंड के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रेपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। कार्यक्रम पर निगरानी रखने के लिए हर दिन संध्या बैठक की जा रही है।

व्हाट्सप्प ग्रुप बनाकर अपडेट लिया जा रहा है।इसके साथ ही इस कार्यक्रम की सफलता के लिए के लिए संबंधित विभागों एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोगी संस्थाओं पिरामल, पीसीआई, सिफार से संयुक्त रूप से सहयोग लिया जा रहा है।

खाली पेट दवा सेवन न करें

सीएस डॉ श्रवण कुमार पासवान ने कहा कि सर्वजन दवा का सेवन किसी को भी खाली पेट नहीं करना है, साथ ही दवा सेवन करने के बाद ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करना है। हल्का फुल्का साइड इफेक्ट से नहीं घबराना है, अपने क्षेत्र के आशा को सूचित करना है।

ज्यादा दिक्कत हो तो तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर इलाज कराना है।उन्होंने बताया कि जिले में 10 फरवरी से एमडीए कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है जिसमें पहले तीन दिन स्कूलों में बूथ लगाकर बच्चों व शिक्षकों को दवा खिलाई जाएगी ।

वहीं अगले 14 दिन आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर घूम कर निर्धारित उम्र के अनुसार लोगों को डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी, यह दवा का सेवन करना बहुत जरूरी है, सर्वजन दवा का सेवन कर ही (हाथी पांव ) फाइलेरिया रोग से बचा जा सकता है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top