BREAKING NEWS
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
No menu items available
BREAKING
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
2 hours ago
कुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारक
2 days ago
घर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
1 week ago
प्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारी
1 week ago
डुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएं
1 week ago
Advertisement

विश्व एड्स दिवस 01 दिसंबर पर विशेष : जिले में फिलहाल एचआईवी के 953 सक्रिय मरीज, इस साल अब तक मिले 54 संक्रमित

सामूहिक प्रयास व जागरूकता से एचआईवी संक्रमण संबंधी मामलों में आयी है कमी “समुदायों को नेतृत्व करने दें” की थीम...

सामूहिक प्रयास व जागरूकता से एचआईवी संक्रमण संबंधी मामलों में आयी है कमी

“समुदायों को नेतृत्व करने दें” की थीम पर होगा विश्व एड्स दिवस का आयोजन

जागरूकता संबंधी होंगे कई कार्यक्रम, स्कूली बच्चों के बीच हुई क्विज प्रतियोगिता

अररिया/डा. रूद्र किंकर वर्मा। विश्व एड्स दिवस वैश्विक स्तर पर मनाया जाने वाला स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम है। जो हर साल 01 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित संस्थाओं द्वारा जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। ताकि समुदाय को एचआईवी के खतरों से संरक्षित किया जा सके।

इस साल विश्व एड्स दिवस का थीम समुदायों को नेतृत्व करने दें रखा गया है। मौके पर जिला एड्स नियंत्रण व बचाव इकाई द्वारा शहर में जागरूकता रैली निकाली जायेगी। अधिकारियों व कर्मियों को रेड रिबन लगाया जायेगा। आम लोगों के बीच प्रचार सामग्री वितरित की जायेगी। साथ ही वरीय अधिकारियों द्वारा सेवा केंद्रों के निरीक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

स्कूली बच्चों के बीच हुई क्विज प्रतियोगिता आयोजित

विश्व एड्स दिवस के मौके पर सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह व संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ वाईपी सिंह के मार्गदर्शन में जिला एड्स नियंत्रण व बचाव इकाई द्वारा शहर के प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय के छात्राओं के बीच जागरूकता सह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में एचआईवी, टीबी व रक्तदान से संबंधित करीब 20 प्रश्न पूछे गये। इसमें विद्यालय की छात्रा आशिया प्रवीण, अनुष्का श्रीवास्तव व रोहणी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सफल छात्राओं को कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की सफलता में डीपीएम एड्स अखिलेश कुमार सिंह, जिला पर्यवेक्षक शाहिद फरहान, टीबी समन्यक दमोदर शर्मा, एफएलडब्लुएचएलएफ पीपीटी के मो रिजवान, जिला सहायक लेखा मुरलीधर साह सहित अन्य का योगदान सराहनीय रहा।

जिले में फिलहाल एचआईवी के 953 सक्रिय मरीज

एचआईवी नियंत्रण संबंधी उपायों की मजबूती के लिये वर्ष 2003 में सबसे पहले सदर अस्पताल में जांच व परामर्श केंद्र स्थापित किया गया था। फिलहाल जिले के सभी रेफरल, अनुमंडल अस्पताल, पीएचसी व सीएचसी में जांच व परामर्श सेवा संचालित है। वर्ष 2003 से अब तक कुल 8,54,142 लोगों की हुई जांच में कुल 1197 संक्रमित व्यक्तियों को चिह्नित किया गया है। इसमें फिलहाल सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या 953 है।

इस साल अब तक मिले 54 संक्रमित

जिले में एचआईवी संक्रमण से संबंधित आंकड़ों पर गौर करें तो हाल के वर्षों में संक्रमण संबंधी मामलों में कमी आयी है। वर्ष 2018 में 1,06,836 लोगों की जांच में कुल 132 संक्रमितों को चिह्नित किया गया था। वहीं वर्ष 2019 में 95,954 लोगों की जांच में कुल 103 संक्रमित, वर्ष 2020 में 81,377 लोगों की जांच में कुल 77 संक्रमित, वर्ष 2021 में 80,189 लोगों की जांच में कुल 66 संक्रमित, वर्ष 2022 में 85,376 लोगों की जांच में 57 संक्रमित व वर्ष 2023 में अब तक 1,05,435 लोगों की हुई जांच में एचआईवी संक्रमण के कुल 54 मामले सामने आये हैं।

जागरूकता रोग से बचाव का महत्वपूर्ण जरिया

जिला एड्स नियंत्रण व बचाव इकाई के डीपीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि एचआईवी संक्रमण वर्तमान में लाइलाज है। लेकिन जागरूकता व रोग के संबंध में गुणवत्तापूर्ण जानकारी के दम पर इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। आम लोगों में रोग के प्रति जागरूकता बढ़ी है। वहीं एचआईवी की रोकथाम, निदान, प्रबंधन व देखभाल संबंधी मामलों में काफी सुधार हुआ है। लिहाजा एचआईवी पीड़ित लोग भी लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top