BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अति पिछड़ों की आरजेडी ने हमेशा की हकमारी: अंजुम आरा

डुमरांव जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के पक्ष में नावानगर, परमानपुर, धनबखरा, उसरा, रूपसागर में...

डुमरांव जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के पक्ष में नावानगर, परमानपुर, धनबखरा, उसरा, रूपसागर में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होने इस दौरान कहा कि बक्सर जिले का चहुमुंखी विकास हुआ है. उन्होंने कहां कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में बक्सर जिले के शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण इलाकों में विकास की गंगा बही है.

आगे कहां कि 1990 के दशक में जहां लालू-राबड़ी शासनकाल में जिले में जहां कुशासन का राज था. वहीं आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में बक्सर में विकास की गंगा बह रही है.  माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहां कि आज उनकी कोशिशों के चलते जिले का चहुमंुखी विकास हो रहा है.

जिले में नए पुल, पुलिया और सड़कों का निर्माण हो रहा है, लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर हो रहे है. उन्होंने कहां कि सरकार ने सत्ता संभालते ही सबसे पहले साल 2006 में पंचायती राज में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था कर उन्हें सबल बनाने का काम किया. 2007 में नगर निकायों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने का काम किया. जिसकी बदौलत आज महिलाओं की पंचायती राज व्यवस्था में बेहतर भागीदारी सुनिश्चित हुई है.

उन्होंने कहा कि आरजेडी ने अपने 15 सालों के कुशासन के दौरान महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों दलितों, पिछड़ों और अति पिछड़ों के हकों को छीनने का काम किया. आरजेडी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहां कि आरजेडी अति पिछड़ों को पंचायतों और नगर निकायों में आरक्षण को खत्म करने की साजिश रच रही है.

उन्होंने कहां कि नीतीश कुमार ने पिछड़ों, अति पिछड़ों को जो राजनीतिक ताकत दी है, वो आरजेडी को बर्दाश्त नहीं हो रहा है. आरजेडी पर आरोप लगाते हुए कहां कि आरजेडी ने कभी भी महिलाओं को उचित सम्मान नहीं दिया. सरकार ने पुलिस बल में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की. उन्होंने कहां कि नीतीश कुमार के राज में पुरुषों और महिलाओं के बीच जो समानता है, वो लालू प्रसाद यादव को बर्दाश्त नहीं हो रहा है.

उन्होंने कहां कि आज राज्य में महिलाएं आर्थिक तौर पर सशक्त व आत्मनिर्भर बन रही हैं. साथ ही आज राज्य में ‘जीविका दीदियां’ आर्थिक तौर पर मजबूत होकर सफलता की नई कहानियां लिख रही हैं. पार्टी प्रवक्ता ने कहा नीतीश कुमार ने राज्य में नए मेडिकल कालेजों, इंजीनियरिंग कालेजों की स्थापना की. जिसके चलते आज बिहार के छात्र-छात्राएं राज्य में ही रहकर उच्च शिक्षा पा रही हैं.

उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा पाने में कोई दिक्कत नहीं हो, इसको लेकर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना चला रही है, जिससे आज आर्थिक तौर पर कमजोर वर्गों के स्टूडेंट्स भी उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं. महज 5 रुपए प्रति महीने देकर छात्र-छात्राएं पोलटेकनिक की पढ़ाई कर इंजीनियर कहला रहे हैं.

उन्होंने कहां कि आरजेडी के शासनकाल में लालू-राबड़ी ने चरवाहा विद्यालय खोलकर बच्चों को चरवाहा बनाने का काम किया. सरकार ने अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार का बजट बढ़ाया और उनके हित में कई सारी योजनाएं चलायी जा रही है.

वहीं उन्होंने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के शासनकाल में अल्पसंख्यकों के साथ हुए बर्ताव पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासन काल में कुल मिलाकर 130 दंगे हुए और इन दंगों में 26 हजार लोगों की मौत हुई. इतना ही नहीं साल 1989 में कांग्रेस शासन के दौरान भागलपुर में भीषण दंगे हुए.

इस दंगे में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 1 हजार लोग मारे गए. लेकिन 15 साल के लालू-राबड़ी शासनकाल के दौरान पति-पत्नी की सरकार ने दंगा पीड़ितों के आंसुओं को पोंछने का कोई काम नहीं किया. नीतीश कुमार के शासनकाल के दौरान ही मुस्लिमों को न्याय मिल सका.

साल 2005 में बीजेपी के साथ मिलकर शासन संभालते ही नीतीश कुमार की सरकार में भागलपुर दंगे की जांच के लिए आयोग गठित किया गया और इसी आयोग की सिफारिश के आधार पर दंगे में मृतकों के आश्रितों को पांच हजार रुपए की पेंशन राशि दी गई.

दंगा पीड़ितों के क्षतिग्रस्त मकानों को क्षतिपूर्ति दी गई. साथ ही आरोपियों को सजा दिलाई गई. जनसंपर्क अभियान में नवानगर सरपंच मोहन गुप्ता, सत्यानंद, शशि, सोहराब कुरैसी, वीरेंदर चंद्रवंशी, अभिनन्दन मिश्रा, विमलेश सिंह, अजय कुमार, राजू राम, कामेश्वर राम, मृतुन्जय सिंह, राजीव कुमार, पुरान सिंह सहित अनैकों लोग मौजूद थे.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top