BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

शहरी के साथ ग्रामीण इलाकों के लोगों में बढ़ी नियोजन के अस्थायी साधानों के इस्तेमाल की रुचि

जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स समेत सरकारी अस्पतालों पर रखा गया है च्वाइस बॉक्स महिला व पुरुष लाभुक...

जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स समेत सरकारी अस्पतालों पर रखा गया है च्वाइस बॉक्स

महिला व पुरुष लाभुक बिना हिचकिचाहट करते हैं परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों का प्रयोग

बक्सर, 18 मई | जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर विभिन्न अभियान चलाए जाते हैं। जिसमें योग्य दंपति या लाभुकों को परिवार नियोजन के स्थायी साधन के साथ साथ अस्थाई साधनों के उपयोग पर बल दिया जाता है। जिससे लोग परिवार नियोजन के साधनों के प्रति जागरूक हो और उनका इस्तेमाल करें। जिसकी बदौलत आज शहरी के साथ साथ ग्रामीण स्तर पर भी लोग परिवार नियोजन के स्थायी साधानों के साथ साथ अस्थाई साधनों के प्रति जागरूक हुए हैं।

जिसमें ग्रामीण इलाकों के लोगों द्वारा सबसे अधिक अस्थायी साधनों का प्रयोग करने लगे हैं। जो ग्रामीण इलाकों में लोगों के जागरूक होने का सबूत दे रहा है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि पूर्व में लोगों को नियोजन के स्थायी या अस्थायी साधन दोनों के इस्तेमाल कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। लेकिन अब जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में च्वाइस बॉक्स रखा गया है।

जिसमें पड़े नियोजन के अस्थायी साधानों का प्रयोग लाभुक बेधड़क कर रहे हैं। जिसमें सबसे अहम भूमिका जिले में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स ने निभाई है। जहां पर महिला या पुरुष लाभुक अपनी सुविधा अनुसार अपने इच्छा के साधन का उठाव करते हैं। हालांकि, इसके लिए आशा कार्यकर्ताएं भी बधाई की पात्र हैं, जिन्होंने लोगों को स्थायी के साथ साथ अस्थाई साधनों के प्रति लोगों को जागरूक करने में अपनी महती भूमिका अदा की है।

177 पुरुषों के लक्ष्य में 175 ने कराई नसबंदी

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के लोगों में परिवार नियोजन के साधनों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक माह की 14 वीं तिथि को सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के साथ सरकारी अस्पतालों में नियोजन मेला लगाया जाता है। जो ग्रामीण इलाकों में नियोजन के साधनों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने में काफी कारगर साबित हुआ है।

इन्हीं अभियानों की बदौलत कहा जा सकता है कि लोगों में स्थायी साधनों की अपेक्षा स्थायी साधानों का इस्तेमाल करने की रुचि बढ़ी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 में नियोजन के स्थायी साधनों की बात करें तो जहां 3936 महिलाओं ने बंध्याकरण कराई, वहीं 175 पुरुषों ने भी नसबंदी कराई है। हालांकि, महिलाओं का आंकड़ा पुरुषों की अपेक्षा अधिक है।

लेकिन, इस अवधि में 177 पुरुषों की नसबंदी का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें 99.09 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया। वहीं, 3611 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी और 1768 महिलाओं ने आईयूसीडी का इस्तेमाल किया। जो जनसंख्या स्थिरीकरण में काफी सहायक साबित होगा।

पुरुषों ने 137.49 प्रतिशत किया निरोध का इस्तेमाल

जिला सामुदायिक उत्प्रेरक हिमांशु सिंह ने बताया कि वर्ष 2023-24 में जिले के पुरुषों ने सबसे अधिक निरोध का इस्तेमाल किया। इस अवधि पुरुषों के लिए 5,29,821 निरोध के इस्तेमाल का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें जिले के सभी प्रखंडों को मिलाकर 7,28,428 निरोध की खपत सामने आई।

वहीं, आपातकालीन गर्भनिरोधक गोलियों की बात की जाए तो महिलाओं ने 16766, साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोलियों की 80702 पैकेट और दैनिक गर्भनिरोधक गोलियों की 81435 पैकेट वितरित किए गए। साथ ही, बीते वर्ष 5711 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन की पहला डोज, 3406 ने दूसरा और 1987 महिलाओं ने इंजेक्शन की तीसरा डोज लिया है।

उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों को नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों के प्रति जागरूक किया जाता है। जिसकी बदौलत अस्थायी साधनों के इस्तेमाल का यह लक्ष्य हासिल किया जा सका।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top