BREAKING NEWS
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
No menu items available
BREAKING
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
3 days ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
5 days ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
4 weeks ago
Advertisement

जिले के 12 चयनित एचडब्ल्यूसी को एनक्यूएएस सर्टिफिकेट दिलाने की तैयारी

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर बढ़ेंगी सुविधाएं, लोगों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन की तैयारी के...

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर बढ़ेंगी सुविधाएं, लोगों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन की तैयारी के लिए चयनित सीएचओ को दिया जा चुका है प्रशिक्षण

बक्सर, 16 मई | जिले के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 12 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) सर्टिफिकेश दिलाने की तैयारी चल रही है। चयनित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य सेवाओं को अपग्रेड करते हुए मूलभूत व जरूरी सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जा रही है। इसके लिए जिला स्तर की टीम लगातार इन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स का निरीक्षण कर उनके दावों का सत्यापन कर रही है, ताकि राज्य स्तरीय टीम के निरीक्षण के पूर्व सभी इंडिकेटर्स पर स्वास्थ्य केंद्र खरा उतरे।

सर्टिफिकेशन के लिए चल रहे तैयारियों पर डीपीसी जावेद आब्दी ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए कुल 12 प्रकार की सेवाएं निर्धारित की गयी है। इन सेवाओं में मातृ स्वास्थ्य देखभाल एवं परामर्श, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं, बाल्यावस्था एवं किशोर स्वास्थ्य परामर्श एवं सेवाएं, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अनुसार संचारी रोगों का प्रबंधन, परिवार नियोजन एवं गर्भनिरोधक सेवाएं, संचारी रोग, ओपीडी संबंधी सेवाएं व गैर संचारी रोगों की खोज, जांच एवं टीबी, कुष्ठ रोगों का सामान्य प्रबंधन शामिल है।

वहीं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में ईएनटी से संबंधित बीमारियों की जांच एवं सामान्य प्रबंधन, दंत देखभाल से संबंधित सामान्य सेवाएं एवं परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की जांच एवं सामान्य प्रबंधन, सामान्य वृद्धावस्था स्वास्थ्य देखभाल एवं प्रशामक देखभाल सेवाएं तथा सामान्य आपातकालीन सेवाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कुल 14 प्रकार की जांच भी होनी चाहिए। तभी एनक्यूएएस प्रमाणीकरण के लिए एचडब्ल्यूसी को योग्य माना जाएगा।

प्रदर्शन, कार्यों और जरूरतों के आधार पर हुआ है चयन

डीसीक्यूए रुचि कुमारी ने बताया कि एनक्यूएएस प्रमाणीकरण के लिए जिले के 12 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उनके प्रदर्शन, कार्यों और जरूरतों के आधार पर चयन किया गया है। चयनित स्वास्थ्य केंद्रों में सदर प्रखंड का नदांव एचडब्ल्यूसी, डुमरांव प्रखंड का लाखन डिहरा, इटाढ़ी प्रखंड के इंदौर व पिठनी,

नावानगर प्रखंड के कड़सर, सिमरी प्रखंड के काजीपुर व खरहाटांड़, ब्रह्मपुर प्रखंड के गायघाट, राजपुर प्रखंड के खरहना तथा चौगाईं प्रखंड के वीरपुर व अमसारी एचडब्ल्यूसी शामिल हैं। इसके लिए संबंधित सीएचओ काे प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। जहां पर जल्द एनक्यूएएस की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इन बिंदुओं पर रहेगा फोकस

डीसीक्यूए रुचि कुमारी ने बताया कि एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन के लिए कुल आठ विषयों पर फोकस कर उन्हें बेहतर बनाया जाएगा। जिसमें सर्विस प्रोविजन, पेशेंट राइट, इनपुट, सपोर्ट सिस्टम, क्लीनिकल सर्विसेज, इन्फेक्शन कंट्रोल, क्वालिटी मैनेजमेंट और आउट कम इंडिकेटर शामिल हैं।

जिनको सभी चयनित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर सुदृढ़ किया जाएगा। उसके बाद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के द्वारा दिए जाने वाले चेकलिस्ट की धरातलीय जांच की जाएगी। यदि चेकलिस्ट के आधार पर कोई कमी पाई जाएगी तो उसमें सुधारात्मक कार्रवाई करते हुए उसे सुदृढ़ किया जाएगा।

ताकि, एनक्वास सर्टिफिकेशन के लिए उक्त संस्थान को तैयार किया जा सके। साथ ही, इसका पूरा लाभ संबंधित क्षेत्र के ग्रमीणों और मरीजों को मिलेगा। क्योंकि सेवाओं और सुविधाओं के सुदृढ़ हो जाने के बाद उन्हें सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top