BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
1 week ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
1 week ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

बेतिया : जागरूकता के कारण जिले का प्रजनन दर घटकर 3.01 पहुँचा

आशा व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के  द्वारा जागरूक करने पर बढ़ती जनसंख्या पर लगा विराम  स्थायी व अस्थाई परिवार नियोजन...

आशा व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के  द्वारा जागरूक करने पर बढ़ती जनसंख्या पर लगा विराम 

स्थायी व अस्थाई परिवार नियोजन के साधनों का उपयोग कर रहें है जन समुदाय

बेतिया। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभावों के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से समय-समय पर लोगों को जागरूक करते हुए परिवार नियोजन अपनाने के साथ ही स्थायी व अस्थाई परिवार नियोजन के साधनों का उपयोग करने का सुझाव दिया जाता है।

इस संबंध में जिले के आशा समन्वयक राजेश कुमार ने बताया कि विगत कई वर्षों से पश्चिम चंपारण जिले के सभी 18 प्रखंडो के साथ ही समुदाय स्तर पर परिवार नियोजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप परिवार नियोजन के सूचकांक में  अच्छी प्रगति हुई है,

पश्चिम चंपारण जिले में कुल प्रजनन दर 4.0 से घटकर (एनएफएचएस) 3.01 हो गया है जो 0 .9 प्रतिशत का सुधार हुआ है, बिहार के 38 जिलों में अच्छा सुधार हुआ है। जिले में अनमेट नीड 22.3 से घटकर 12.1 तक हुआ है यह भी यह भी बहुत अच्छा संकेत है, आशाओं के से सहयोग एवं जागरूकता से परिवार नियोजन साधनों की समुदाय स्तर पर मांग बढ़ी है।

उन्होंने बताया की अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 तक 48 पुरुषों की नसबन्दी की गईं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 11 हजार 500 से ज्यादा बंधयाकरण किया गया। इस कार्यक्रम में पीएसआई इंडिया, पिरामल स्वास्थ्य व अन्य सहयोगी संस्थाओ का भी सहयोग मिलता है।

मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया की लोगों को परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी हेतु दंपती संपर्क सप्ताह, परिवार नियोजन मेला, परिवार नियोजन एवं पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है। साथ ही माइकिंग करते हुए सारथी रथ रवाना किया जाता है, ताकि बढ़ती जनसंख्या पर रोक लग सके।

उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जीविका दीदी व स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से सरकारी अस्पतालों में महिला बंध्याकरण, व पुरुष नसबन्दी कराई जाती है। उन्होंने कहा की स्थायी व अस्थाई परिवार नियोजन के साधनों का जन समुदाय में उपयोग बढ़ा है जो सराहनीय है। इससे आने वाले दिनों में जनसंख्या वृद्धि पर रोक सम्भव है।

सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने पर मिलती है आर्थिक सहायता

सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क सुरक्षित प्रसव कराया जाता है। इसके साथ ही आर्थिक सहायता भी दी जाती है। नसबंदी के लिए पुरुष लाभार्थी को 3000 रुपए एवं महिला बंध्याकरण के लिए लाभार्थी को 2000 रुपए की प्रोत्साहन की राशि लाभार्थियों के खाते में भेजी जाती है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top