BREAKING NEWS
डुमरांव में जिला स्तरीय PBL प्रोजेक्ट प्रदर्शनी मेला संपन्न, बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम के तहत छात्रों ने किया नवाचार और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शडायट सासाराम में PBL आधारित जिला स्तरीय मेले का भव्य आयोजनमध्य विद्यालय आदमपुर में सरस्वती पूजा पूर्व भव्य झांकी, शिक्षा और संस्कार का संदेशडायट में शिक्षकों के प्रशिक्षण को व्यावहारिक बनाने हेतु दो दिवसीय कार्यशाला आयोजितश्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिवस संतों की महिमा, भागवत महत्व और गोकर्णोपाख्यान की कथा से भक्तिमय हुआ वातावरणडुमरांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभकलश यात्रा से गूंजा नगर, 28 जनवरी तक चलेगा आध्यात्मिक आयोजनटीएलएम मेला 3.0 में अमृता कुमारी का नवाचारी शिक्षण सामग्री प्रदर्शनफोक टीएलएम को देखकर मुख्यमंत्री हुए प्रभावित, बोले – “यह सब तो बहुत अच्छा है, वाह”मध्य विद्यालय कोआही में समाचार पठन की अनूठी पहल, शिक्षिका वीणा कुमारी प्रतिदिन बच्चों को करवा रही हैं अख़बार पठनविश्व आर्द्रभूमि दिवस पर विद्यालय में हरित पहल, बाल संसद ने किया बागवानी में फूलों का पौधारोपणएनसीईआरटी के राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार के छह शिक्षकों का चयन, राज्य के लिए गौरव का क्षणडुमरांव प्रखंड कार्यालय में डीएम साहिला की समीक्षा बैठक, जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देशडुमरांव में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का डीए ने किया निरीक्षण, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देशडीएम ने अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगीडीएम ने जिलेवासियों को दिया मकर संक्रांति की बधाई, पतंग महोत्सव का आयोजन
No menu items available
BREAKING
डुमरांव में जिला स्तरीय PBL प्रोजेक्ट प्रदर्शनी मेला संपन्न, बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम के तहत छात्रों ने किया नवाचार और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शडायट सासाराम में PBL आधारित जिला स्तरीय मेले का भव्य आयोजनमध्य विद्यालय आदमपुर में सरस्वती पूजा पूर्व भव्य झांकी, शिक्षा और संस्कार का संदेशडायट में शिक्षकों के प्रशिक्षण को व्यावहारिक बनाने हेतु दो दिवसीय कार्यशाला आयोजितश्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिवस संतों की महिमा, भागवत महत्व और गोकर्णोपाख्यान की कथा से भक्तिमय हुआ वातावरणडुमरांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभकलश यात्रा से गूंजा नगर, 28 जनवरी तक चलेगा आध्यात्मिक आयोजनटीएलएम मेला 3.0 में अमृता कुमारी का नवाचारी शिक्षण सामग्री प्रदर्शनफोक टीएलएम को देखकर मुख्यमंत्री हुए प्रभावित, बोले – “यह सब तो बहुत अच्छा है, वाह”मध्य विद्यालय कोआही में समाचार पठन की अनूठी पहल, शिक्षिका वीणा कुमारी प्रतिदिन बच्चों को करवा रही हैं अख़बार पठनविश्व आर्द्रभूमि दिवस पर विद्यालय में हरित पहल, बाल संसद ने किया बागवानी में फूलों का पौधारोपणएनसीईआरटी के राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार के छह शिक्षकों का चयन, राज्य के लिए गौरव का क्षणडुमरांव प्रखंड कार्यालय में डीएम साहिला की समीक्षा बैठक, जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव में जिला स्तरीय PBL प्रोजेक्ट प्रदर्शनी मेला संपन्न, बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम के तहत छात्रों ने किया नवाचार और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्श
1 day ago
डायट सासाराम में PBL आधारित जिला स्तरीय मेले का भव्य आयोजन
2 days ago
मध्य विद्यालय आदमपुर में सरस्वती पूजा पूर्व भव्य झांकी, शिक्षा और संस्कार का संदेश
2 days ago
डायट में शिक्षकों के प्रशिक्षण को व्यावहारिक बनाने हेतु दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
2 days ago
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिवस संतों की महिमा, भागवत महत्व और गोकर्णोपाख्यान की कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण
3 days ago
Advertisement

उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानिकपुर में नि:शुल्क टाई व बेल्ट वितरण से बच्चों के चेहरों पर छाई मुस्कान

प्रधानाध्यापिका रंजना कुमारी की पहल से बच्चों में जागा उत्साह व अनुशासन का भाव मधेपुरा। शिक्षा के साथ अनुशासन और...


प्रधानाध्यापिका रंजना कुमारी की पहल से बच्चों में जागा उत्साह व अनुशासन का भाव

मधेपुरा। शिक्षा के साथ अनुशासन और समानता का संदेश देते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानिकपुर, मधेपुरा की प्रधानाध्यापिका रंजना कुमारी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को नि:शुल्क टाई और बेल्ट वितरित किए गए।

प्रधानाध्यापिका रंजना कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि “विद्यालयी अनुशासन बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की पहली सीढ़ी है। जब सभी बच्चे समान वेशभूषा में विद्यालय आते हैं तो उनमें आत्मविश्वास और एकता की भावना उत्पन्न होती है।” उन्होंने आगे कहा कि कई बच्चे आर्थिक स्थिति के कारण विद्यालय की वेशभूषा पूरी नहीं कर पाते, इसलिए विद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया कि सभी बच्चों को नि:शुल्क टाई और बेल्ट प्रदान की जाए ताकि कोई भी बच्चा पीछे न रह जाए।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में अपार उत्साह देखा गया। सभी बच्चे टाई और बेल्ट प्राप्त करने के बाद अत्यंत खुश नजर आए। उन्होंने अपनी खुशी तालियों और मुस्कानों के जरिए व्यक्त की। अभिभावकों ने भी प्रधानाध्यापिका के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल अनुकरणीय है और इससे विद्यालय में समानता व अनुशासन का वातावरण और सुदृढ़ होगा।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में विनीता कुमारी, सुनिता कुमारी, अनुराधा कुमारी, फैसल इस्लाम, सरिता कुमारी, बब्लू कुमार, शगुफ्ता सनौवर एवं गणेश कुमार उपस्थित थे। सभी शिक्षकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया और बच्चों को प्रेरित किया कि वे हमेशा स्वच्छ, अनुशासित और एकजुट रहकर आगे बढ़ें।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका रंजना कुमारी ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि विद्यालय हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसी रचनात्मक पहल करता रहेगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top