BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
2 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
2 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
3 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
3 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
3 weeks ago
Advertisement

किलकारी योजना से गर्भवती व धात्री महिलाएं नवजात शिशु की देखभाल के लिए ले सकती हैं नि:शुल्क टिप्स

आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवती और धात्री महिलाओं को किया जा रहा जागरूक टोल फ्री नंबर 14423 डायल कर...

आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवती और धात्री महिलाओं को किया जा रहा जागरूक

टोल फ्री नंबर 14423 डायल कर ली जा सकती है जानकारी, डॉ. अनीता देंगी जवाब

बक्सर, 22 अप्रैल | जिले में नवजात बच्चों और शिशुओं की देखभाल के लिए किसी भी महिला को परेशान नहीं होना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग की पहल पर अब महिलाएं स्वयं का ज्ञानवर्द्धन कर सकेंगी। महिलाएं मोबाइल फोन के माध्यम से ही अपने बच्चे की देखभाल व उनसे जुड़ी समस्याओं का समाधान ढूंढ सकेगी।

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किलकारी कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत महिलाओं को घर बैठे बच्चों की देखाभल से जुड़ी जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इस क्रम में गत दिनों जिले की आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिनके माध्यम से गर्भवती व धात्री महिलाओं को किलकारी कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाई जा रही है।

एसीएमओ डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 14423 पर कॉल करने पर परिजनों को गर्भवतियों के पोषण देखरेख सावधानियां की जानकारियां दी जाती है। यहां पर प्रसव पूर्व व प्रसव के बाद की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिल जाएगी।

इस योजना में टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर पंजीकरण किया जाता है और गर्भवतियों व प्रसुताओं को मोबाइल के जरिए देखभाल के लिए वीडियो मैसेज भेजे जाते हैं। जिसमें गर्भवती महिला को चार महीने से लेकर प्रसव होने और नवजात की जन्म से लेकर एक साल तक की स्वास्थ्य संबंधित जरूरत की जानकारी दी जाती है।

आईवीआर आधारित मोबाइल स्वास्थ्य सेवा है किलकारी

डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि किलकारी कार्यक्रम एक केंद्रीकृत इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस (आईवीआर) आधारित मोबाइल स्वास्थ्य सेवा है। यह गर्भावस्था के दूसरे तिमाही से लेकर बच्चे के एक वर्ष का होने तक सीधे परिवारों के मोबाइल फोन पर गर्भावस्था, प्रसव और बच्चे की देखभाल के बारे में मुफ्त, साप्ताहिक, समय-उपयुक्त संदेश भेजता है।

उन्होंने बताया कि जो महिलाएं महिला की अंतिम मासिक धर्म (एलएमपी) या बच्चे की जन्मतिथि (जन्म तिथि) के आधार पर प्रजनन बाल स्वास्थ्य (आरसीएच) पोर्टल में पंजीकृत हैं, उन्हें गर्भवती महिला के मोबाइल फोन पर सीधे पूर्व-रिकॉर्डेड ऑडियो सामग्री के साथ एक साप्ताहिक कॉल प्राप्त होती है। एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों वाली महिलाएं और माताएं। किलकारी ऑडियो संदेश डॉ. अनीता नामक एक काल्पनिक डॉक्टर चरित्र की आवाज़ के रूप में मौजूद हैं। जिसका लाभ गर्भवती महिलाएं उठा सकती हैं।

गर्भवती व धात्री के लिए भेजे जाते है 72 मैसेज

सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी वॉयस मैसेज प्राप्त होते हैं। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि गर्भवती महिला गर्भकाल के दौरान अपना मोबाइल नंबर नहीं बदले। स्वास्थ्य विभाग से उनके पास कोई भी वॉयस मैसेज आए तो उसे अवश्य सुनें। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 18 माह में 72 वॉयस मैसेज भेजे जाते हैं।

वॉयस मैसेज को दोबारा सुनने के लिए नि:शुल्क नंबर 14423 डायल कर सकते है। किलकारी सेवा के तहत अब जच्चा की देखरेख के साथ लोग बच्चे पालने के गुर भी सीख सकेंगे। साथ ही बच्चे को भूख लगने से लेकर उसे सुलाने, चुप कराने, दूध पिलाने तथा खिलाने तक के तरीकों की जानकारी टीकाकरण कार्ड के साथ किलकारी सेवा पर होती है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top