BREAKING NEWS
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
No menu items available
BREAKING
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
34 minutes ago
कुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारक
2 days ago
घर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
1 week ago
प्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारी
1 week ago
डुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएं
1 week ago
Advertisement

बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडी

पहले छह वर्ष—मजबूत भविष्य की नींव” थीम पर 9 से 23 अप्रैल तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम बक्सर। जिले में 8वें...

पहले छह वर्ष—मजबूत भविष्य की नींव” थीम पर 9 से 23 अप्रैल तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

बक्सर। जिले में 8वें पोषण पखवाड़ा (अप्रैल 2026) का शुभारंभ शुक्रवार को जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला द्वारा समाहरणालय परिसर से पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पोषण पखवाड़ा को सफल बनाने को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी विभागों की समन्वय बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में 9 से 23 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान 0 से 6 वर्ष के बच्चों के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि कुपोषण मुक्ति के साथ-साथ शिशुओं के मानसिक विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक उत्तेजना (Early Childhood Stimulation) अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आईसीडीएस, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, कृषि, पीएचईडी, जीविका एवं आपूर्ति विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर जनभागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, PRI प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, धर्मगुरुओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया गया।

पंचायत स्तर पर पोषण चौपाल, पोषण मेला और जागरूकता रैलियों के आयोजन को प्राथमिकता देने की बात कही गई। बैठक में मातृ एवं शिशु पोषण, 0–3 वर्ष के बच्चों के लिए प्रारंभिक उत्तेजना, 3–6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल आधारित शिक्षा, स्क्रीन टाइम में कमी तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण जैसे प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।
अभियान के तहत “पोषण पर चर्चा” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच शिविर, वीएचएसएनडी सत्र, वृद्धि निगरानी, पोषण रेसिपी प्रदर्शन, सामुदायिक प्रतियोगिताएं, पोषण रैली, ईसीसीई गतिविधियां, परिवार सहभागिता, “नो स्क्रीन आवर” और पोषण मेले जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला पदाधिकारी ने सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग एवं समीक्षा सुनिश्चित करने तथा पोषण पोर्टल पर समयबद्ध रिपोर्ट अपलोड करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी, आईसीडीएस के अधिकारी, पिरामल फाउंडेशन, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं सभी प्रखंडों के संबंधित कर्मी मौजूद थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top