BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

वैशाली : ​माहवारी स्वच्छता दिवस पर स्कूली छात्राओं को नैपकिन के प्रयोग की सलाह

स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग व पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुए कार्यक्रम प्रत्येक पीएचसी में है नैपकिन वेंडिंग मशीन...

स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग व पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुए कार्यक्रम

प्रत्येक पीएचसी में है नैपकिन वेंडिंग मशीन

वैशाली। अंतरराष्ट्रीय माहवारी दिवस के मौके पर जिले के स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता संबंधी कार्यक्रम हुए। माहवारी स्वच्छता पर हुए इन कार्यक्रमों की अगुवाई जिला स्वास्थ्य समिति, शिक्षा विभाग तथा पीरामल फाउंडेशन ने की।

रेफरल अस्पताल लालगंज के सहयोग से भगवान शंकर उच्च विद्यालय में नौवीं और दसवीं की छात्राओं के बीच माहवारी से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया की ​महिलाओं और किशोरियों में यह एक स्वभाविक प्रक्रिया है, जिससे घबराने या भयभीत होने ही आवश्यकता नहीं है। इस समय हमें अपने निजी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

माहवारी के समय संक्रमण से बचने हेतु सैनिटरी नैपकिन के प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु बताया गया। मालूम हो कि अब ये नैपकिन सस्ते दर पर जीविका समूह एवं अन्य संस्थानों के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी छात्राओं को इस दौरान आने वाली सामान्य परेशानी के निदान के बारे में भी बताया गया।

इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे माहवारी से संबंधित सवालों को पूछा गया और अंत में तीन विजेता छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र और इनाम के रूप में पठन सामग्री का वितरण किया गया।

वहीं वर्ग में उपस्थित सभी छात्राओं को एक पैकेट नैपकिन का वितरण भी किया गया। इसके साथ उपस्थित सभी छात्राओं को एक एक पैकेट सैनिटरी नैपकिन दिया गया। डीसीएम निभा रानी सिन्हा ने बताया कि जिले के प्रत्येक पीएचसी में नैपकिन वेंडिंग मशीन उपलब्ध है। 

गोरौल में छात्राओं को माहवारी स्वच्छता के साथ प्रबंधन का भी मिला ज्ञान

माहवारी स्वच्छता के विशेष दिन के अवसर पर गोरौल के प्रोजेक्ट कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को माहवारी स्वच्छता, नैपकिन के प्रयोग ​के साथ नैपकिन के प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी गयी।

छात्राओं को डॉ खुशबू ने बताया कि इसके खुले में फेंकने की स्थिति में गंभीर संक्रामक रोगों के पनपने की संभावना के साथ पर्यावरणीय क्षति भी होती है। इन्हें जलाने से हवा में हानिकारक बैक्टीरिया फैल सकते हैं जिससे सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इसका प्रबंधन बहुत ही सही तरीके से करना चाहिए।

यह तो बहुत साफ है कि साफ-सुथरी माहवारी का मतलब सिर्फ लड़की का स्वास्थ्य या उसकी साफ-सफाई नहीं है। यह जीवन में उसके सीखने, कमाने, भाग लेने और प्रगति के अवसरों का मामला है। साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक के नाते परिवार व देश को कुछ देने का मामला है, सिर्फ ’बच्चे पैदा करने’ का नहीं।

इस कार्यक्रम में डीसीएम निभा रानी सिन्हा, बीएचएम रेणु कुमारी, डॉ खुशबू, पिरामल फाउंडेशन के मनोज कुमार, दिव्या, पीयूष, कोमल और गोपिका के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के प्रबंधक राजीव कुमार, सीएचओ सुमन, सुनील और अंजुमन ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top