BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
2 days ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
7 days ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
1 week ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
3 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
Advertisement

जिले के फाइलेरिया मरीजों को एमएमडीपी किट के साथ मिलेगा विशेष चप्पल

राज्य मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराया गया किट और चप्पल, प्रखंडों में शुरू हुआ वितरण फाइलेरिया से हुए दिव्यांग मरीजों का...

राज्य मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराया गया किट और चप्पल, प्रखंडों में शुरू हुआ वितरण

फाइलेरिया से हुए दिव्यांग मरीजों का बन रहा दिव्यांग प्रमाण पत्र, करें आवेदन

आरा, 18 अप्रैल | फाइलेरिया उन्मुलन को लेकर जिले में विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। यह एक गंभीर बीमारी है। यह नेगलेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज की श्रेणी में आता है। फाइलेरिया हो जाने के बाद धीरे धीरे यह गंभीर रूप लेने लगता है। इसकी नियमित और उचित देखभाल कर जटिलताओं से बचा जा सकता है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

अब विभाग द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जरूरी रुग्णता प्रबंधन और विकलांगता की रोकथाम (एमएमडीपी) किट के साथ विशेष चप्पल का भी वितरण किया जाएगा। इससे हाथीपांव के मरीजों को अपने पैरों की सुरक्षा करने और प्रबंधन में सहूलियत मिलेगी।

इस संबंध में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. केएन सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2024-25 के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से पहले लॉट में 75 एमडीडीपी किट के साथ 75 चप्पल भी उपलब्ध कराए गए हैं। जिनका वितरण शुरू हो चुका है। आगामी दिनों में और भी किट और चप्पल मिलेंगे, जिन्हें सभी प्रखंडों में वितरित किया जाएगा।

दिव्यांगता प्रमाणपत्र के लिए मरीज करें ऑनलाइन आवेदन

डॉ. केएन सिन्हा ने बताया कि जिले में फाइलेरिया के कारण हुए दिव्यांग मरीजों का प्रमाणपत्र भी बनाया जा रहा है। जिसके लिए उन्हें पोर्टल swavlmbncord.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मरीज साइबर कैफे या सुविधा केंद्रों में जाकर आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद यूनिक डिसेबिलिटी आइडेंटिटी (यूडीआईडी) कार्ड जेनरेट होता है। साथ ही, उन्हें एक तिथि भी बताई जाती है।

जिस दिन वो जिला कलेक्ट्रेट में गुरुवार के दिन मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत होना पड़ेगा। बोर्ड के सदस्य हाथीपांव के मरीजों की दिव्यांगता जांच करेंगे। 40 प्रतिशत व उससे अधिक अपंगता होने पर ही उन्हें दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हाथीपांव के मरीज जिन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र की मदद से राज्य तथा केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांगों को मिलने वाली योजनाओं का लाभ समान रूप से ले सकते हैं। अब तक जिले में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों का प्रमाण पत्र बन चुका है।

हाथीपांव होने पर उसे चोट या जख्म से बचाना जरूरी

वीबीडीसीओ अजीत कुमार पटेल ने बताया, फाइलेरिया के कारण हाथीपांव हो जाता है। हाथीपांव होने पर उसे चोट या जख्म से बचाना जरूरी है। इसके लिए एमएमडीपी किट दिया जाता है। हाथीपांव के पीड़ित लोग अपने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर चिकित्सक से इसकी देखभाल की जानकारी ले सकते हैं।

हाथीपांव से ग्रसित लोगों के लिए एमएमडीपी किट दिये जाते हैं। किट में हाथीपांव की देखभाल तथा साफ सफाई करने के लिए आवश्यक दवाइयां तथा अन्य वस्तु होते हैं। हालांकि, एमएमडीपी किट और चप्पल केवल हाथीपांव के जरूरतमंद मरीजों को दिया जाएगा। जिसका इस्तेमाल वो अपने पैरों के रखरखाव के लिए कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि फाइलेरिया से बचाव के लिए आगामी दिनों में सरकार द्वारा सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसमें आशा कार्यकर्ता घर घर जाकर फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगी। इस दौरान सभी लोग फाइलेरिया से बचाव की दवाओं का सेवन अवश्य करें।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top