BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

लोगों में बढ़ी है जागरूकता, 2025 तक हाल में जिले को किया जाएगा टीबी मुक्त : सिविल सर्जन

जीएनएम भवन के सभागार में छात्र छात्राओं ने नाटक के माध्यम से दिया टीबी पर जीत का संदेश स्वास्थ्य अधिकारियों...

जीएनएम भवन के सभागार में छात्र छात्राओं ने नाटक के माध्यम से दिया टीबी पर जीत का संदेश

स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों ने ली 2025 तक जिले से टीबी उन्मूलन की शपथ

नाटक के माध्यम से दिया गया टीबी मरीजों से दवाओं का नियमित सेवन और मास्क के प्रयोग पर बल

बक्सर, 01 अप्रैल | विश्व यक्ष्मा दिवस के उपलक्ष्य पर जिला यक्ष्मा केंद्र के तत्वावधान में जीएनएम भवन के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने करते हुए बताया कि जिले में पहले की अपेक्षा लोगों में जागरूकता बढ़ी है।

लोग टीबी और इसके इलाज को लेकर गंभीर हुए हैं। जिससे टीबी मरीजों का सफल इलाज संभव हो सका है। लेकिन अभी भी कुछ बाधाएं हैं, जिनको जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 2025 तक बक्सर जिला समेत पूरे देश को टीबी से मुक्त करने का निर्णय लिया गया है।

जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। इसके लिए इस बीमारी के होने की स्थिति में लोगों को इलाज की सुविधा के बारे में जानकारी देने के लिए अब टेलीमेडिसिन की भी मदद ली जा रही है। इसके माध्यम से उनका इलाज भी किया जा रहा है। लोगों को जागरुक करने से लेकर रोगियों को दवा खिलाने तक का काम किया जा रहा है।

एमडीआर टीबी के मरीजों का दो साल तक चलता है इलाज

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. शालिग्राम पांडेय ने बताया कि जिले को टीबी मुक्त बनाने में एक बाधा यह है की कई लोग टीबी की दवा बीच में ही छोड़ देते हैं, जो काफी चिंतनीय विषय है। इससे मरीजों के एमडीआर (मल्टीपल ड्रग रेजिस्टेंस) टीबी से ग्रसित होने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, जिले में ऐसे मरीज मरीजों की संख्या कम है। लेकिन, इस संख्या को शून्य करने के लिए जिले में इलाजरत टीबी मरीजों का नियमित फॉलोअप किया जा रहा है।

साथ ही, अब एमडीआर टीबी मरीजों को 24 महीने तक लगातार दवा दी जा रही है और उनका नियमित फॉलोअप किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीबी मरीजों की सहूलियत को देखते हुए पंचायतों में स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से रोगियों की पहचान और उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं, पीएचसी में भी जांच की सुविधा उपलब्ध है। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर आशा के माध्यम से उन्हें दवा दी जाती है।

जीएनएम छात्राओं ने नाटक के माध्यम से दिया संदेश

इस दौरान जीएनएम की छात्राओं ने नाटक के माध्यम से टीबी के प्रति लोगों को जागरूक किया। जिसमें था दिखाया गया कि जिला यक्ष्मा केंद्र इलाजरत मरीजों का किस प्रकार से फॉलोअप करता है और टीबी की दवा छोड़ने से किन किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि टीबी की दवा छोड़ने से मरीज एमडीआर टीबी का शिकार हो जाता है और वह अपने परिजनों को भी संक्रमित कर देता है। इसके लिए मरीज को दोबारा जांच कराने के बाद दो साल तक दवाओं का सेवन करना होगा।

वहीं, उसके लिए मास्क का प्रयोग अनिवार्य हो जाता है। जिससे टीबी का संक्रमण उसके परिजनों को अपनी चपेट न ले सके। वहीं, एमडीआर टीबी के मरीज के परिवार के सभी सदस्यों की जांच करते हुए उन्हें भी दवाइयां दी जाती हैं। जिससे उनको टीबी से सुरक्षित रखा जा सके।

अंत में जिला यक्ष्मा केंद्र के कर्मियों को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही, अधिकारियों और कर्मियों ने 2025 तक जिले से टीबी उन्मूलन की शपथ ली। मौके पर जिला यक्ष्मा केंद्र के डीपीसी कुमार गौरव, प्रधान लिपिक मनीष कुमार श्रीवास्तव समेत सभी एसटीएस, एसटीएलएस और जीएनएम स्कूल की छात्राएं मौजूद रही।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top