BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

सामान्य प्रेक्षक ने अनुमंडल के अधिकारियों के साथ की बैठक, डिस्पैंच सेंटर का किया मुआयना

कई बुथों का किया निरीक्षण, सुविधाओं को लिया जायजा, दिया निर्देश क्षेत्र में लागू नियमों को लेकर सख्ती बरतने का...

कई बुथों का किया निरीक्षण, सुविधाओं को लिया जायजा, दिया निर्देश

क्षेत्र में लागू नियमों को लेकर सख्ती बरतने का दिया निर्देश, वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने का भी आदेश

डुमरांव. आगामी 1 जून को लोकसभा चुनाव हेतु सामान्य प्रेक्षक एके राय ने अनुमंडल स्थित सभागार में सभी अधिकारियों के साथ बैठक की. अनुमंडल मुख्यालय में बनें डिस्पैंच सेंटर डीके कालेज, प्लस टू राजहाई स्कूल सहित कई बूथों का निरीक्षण किया.

इस दौरान मतदान बूथों सहित अन्य कई बिंदुओं पर सामान्य प्रेक्षक ने विशेष दिशा निर्देश दिया. मतदान केंद्र पर रैम्प, पेयजल, शौचालय, बिजली व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान मतदान केंद्र पर बीएलओ उपस्थित रहें.

SDO या BDO संबंधित मतदाता की परेशानी को करेंगें दूर

उन्होंने अधिकारियों को भी उचित दिशा-निर्देश दिया. किन्हीं मतदाता को मतदाता पर्ची नहीं प्राप्त होती है, तो एसडीओ या बीडीओ इसकी समीक्षा कर संबंधित मतदाता की परेशानी को दूर करें.

अनुमंडल सभागार में बैठक करते हुए सामान्य प्रेक्षक ने कहां कि राजनीतिक दलों या उम्मीदवारों को नियम के विरूद्ध एवं भ्रष्ट तरीकों यथा-मतदाताओं को घूस देना, कंबल, साड़ी-धोती, खाने-पीने की सामग्री बांटना, डराना-धमकाना, मतदान केन्द्र के 100 मीटर के अंदर समझाना-बुझाना,

मतदान के 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार करना, सार्वजनिक बैठक कराना तथा मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक वाहनों को ले जाना, ले आना आदि नहीं किया जाए. यदि ऐसा कोई राजनीतिक दल या उम्मीदवार करता हैं, तो उन पर कड़ी से कड़ी कारवाई करते हुए ऐसे उम्मीदवार का नामांकन रद्द किया जाए.

मतदान को लेकर 31 मई को किया जाएगा डिस्पैच

मस्जिद, चर्च, मंदिर, गुरूद्वारा या दूसरे धार्मिक स्थलों का उपयोग प्रचार स्थल के रूप में नहीं किया जाए, इसका विशेष ध्यान दिया जाए. बैठक में बताया गया कि लोक सभा आम निर्वाचन के लिए सभी छह विधानसभाओं के लिए अलग-अलग डिस्पैच सेंटर का निर्धारण किया गया है.

जहां से मतदान कर्मियों, पुलिस कर्मियों एवं दंडाधिकारियों आदि का मतदान को लेकर 31 मई 2024 को डिस्पैच किया जाएगा. बताया कि ईवीएम कमिशनिंग का कार्य संबंधित डिस्पैच सेंटर पर किया जायेगा. ईवीएम कमिशनिंग के उपरांत ईवीएम को डिस्पैच सेंटर पर बनाये गए ब्रजगृह में सुरक्षित रखा जाएगा.

मतदान प्रतिशत 70 % से अधिक करने का लक्ष्य निर्धारित

पोल्ड ईवीएम को बाजार समिति बक्सर स्थित ब्रजगृह में सुरक्षा बलों के अभिरक्षा में सीलबंद कर सुरक्षित रखा जायेगा. अभ्यर्थी यदि चाहें तो ब्रजगृह के सुरक्षा हेतु प्रहरी नियुक्त कर सकते है. आगे बताया गया कि आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत 70% से अधिक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

प्रखंड स्तर के पदाधिकारी प्रतिदिन क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार करें. लोगों से यह अपील करें कि सभी लोग बुथ पर वोट डालने अवश्य पहुंचे. उन्होंने कहां कि मताधिकार का प्रयोग करने से लोकतंत्र की नींव मजबूत होती है.

जवानों के लिए थाना क्षेत्र में कई कैंप स्थापित

एसडीएम राकेश कुमार बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी संख्या में सीमा सुरक्षा बल के जवानों के लिए थाना क्षेत्र में कई कैंप स्थापित किये जा रहे हैं. लोकसभा चुनाव में केंद्रीय सुरक्षा बलों को ठहराने एवं मतदान के दिन बूथ पर आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है.

चुनाव में गड़बडी करने वाले के खिलाफ होगी सख्त कारवाई

एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने कहां कि चुनाव में यदि कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसडीपीओ ने बताया कि आचार संहिता के अनुपालन को लेकर क्षेत्र में सख्ती बरती जा रही है.

पुलिस-पब्लिक के बीच मैत्री संबंध तभी स्थापित हो सकेगा, जब लोगों को पुलिस पर विश्वास हो. मौके पर डीडीसी डा महेंद्र पाल, गिरीजेश कुमार, सीडीपीओ नीरू बाला, बीडीओ संदीप कुमार पांडेय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहें.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top