BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

कृमि के कारण बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है बाधित : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने बुनियादी विद्यालय में बच्चों को दवा खिलाकर किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ जिले के एक से...

जिलाधिकारी ने बुनियादी विद्यालय में बच्चों को दवा खिलाकर किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

जिले के एक से 19 साल तक के 10,00,478 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी अल्बेंडाजोल की गोली

बक्सर, 14 बक्सर| जिले के एक से 19 साल तक के बच्चों को कृमि से बचाने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जा रहा है। जिसका विधिवत शुभारंभ जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित बुनियादी विद्यालय में स्कूली बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए उनमें कृमि को खत्म करना जरूरी है। ये कृमि बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को पूरी तरह से प्रभावित करते हैं।

कई मामलों में बच्चों में एनीमिया कृमि के कारण ही देखी गई है। उन्होंने बताया कि कृमि एक ऐसा परजीवी है, जो मानव की आंतों के पोषक तत्वों को नष्ट कर देता है। इसका खतरा पहले छोटे बच्चों में ज्यादा देखने को मिलता था, लेकिन अब कृमि ने बड़ों को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। वैसे तो पेट में कृमि होना एक संक्रामक रोग है, जो खाद्य पदार्थों की साफ सफाई न होने या दूषित जल से उपयोग से ज्यादा फैलती है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और आईसीडीएस विभाग को समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने की अपील की।

छूटे हुए बच्चों के लिए 19 मार्च को चलाया जाना है मॉप अप राउंड

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विनोद प्रताप सिंह ने बताया कि 15 मार्च को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष अभियान चलाते हुए एक से 19 साल के बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। जो बच्चे इन दवाओं का सेवन करने से वंचित रह जाएंगे, उनके लिए 19 मार्च को मॉप अप राउंड चलाया जाना है। इसके लिए जिले के 10,00,478 लाख बच्चों को चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि कृमि रोग लगने से बच्चों के जीवन पर कई बड़े हानिकारक प्रभाव भी पड़ते हैं।

कृमि रोग लगने से बच्चों के शरीर में थकावट ज्यादा रहती है और पढ़ाई में उनका मन भी नहीं लग पाता है। इसलिए इस रोग से बचने के लिए बच्चों को कभी खुले में शौच नहीं जाने दें, कुछ भी खाने से पहले हाथ धोएं, खाना ढका हुआ ही खाएं और साफ पानी पिएं। कृमि के कारण स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति में कमी आती है। जिसको देखते हुए सरकार के निर्देश पर बच्चों के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाता है।

एक से दो साल तक के बच्चों को आधी गोली पीसकर व पानी में घोलकर पिलाना है

डॉ. विनोद प्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्देश्य स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के मंच के माध्यम से 1-19 वर्ष की आयु के सभी पूर्वस्कूली और स्कूल आयु वर्ग के बच्चों को उनके समग्र स्वास्थ्य, पोषण संबंधी स्थिति, शिक्षा तक पहुंच और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए कृमि मुक्त करना है। अलग अलग उम्र के बच्चों को अलग अलग विधि से दवाओं का सेवन कराना है। एक से दो साल तक के बच्चों को आधी गोली पीसकर व पानी में घोलकर पिलाना है।

वहीं, दो से 19 साल के बच्चों को अल्बेंडाजोल की एक गोली चबाकर खाने के बाद पानी पीना है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन गोलियों को किसी भी बच्चे को खाली पेट नहीं खिलानी है। उन्होंने बताया कि कई मामलों में दवाओं का सेवन करने के बाद बच्चों को उल्टी, मितली या चक्कर जैसे लक्षण दिखेंगे। जो उनमें कृमि की मौजूदगी के कारण होती है। इसलिए घबराने की बात नहीं है। यह दवा पूरी तरह से सुरक्षित है।

मौके पर आईसीडीएस डीपीओ रंजना कुमारी, डीईओ अनिल कुमार द्विवेदी, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक हिमांशु सिंह, सदर सीडीपीओ श्वेता सिंह, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक प्रिंस कुमार सिंह, यूएनडीपी के कोल्ड चेन हैंडलर मनीष कुमार, बुनियादी विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार, शिक्षक व शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top