BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : महिला बंध्याकरण में राज्य में तीसरे स्थान पर आया पूर्वी चम्पारण

मिशन परिवार विकास अभियान के तहत 12 से 24 फ़रवरी तक जिले में चला अभियान  03 हजार 538 महिलाओं का...

मिशन परिवार विकास अभियान के तहत 12 से 24 फ़रवरी तक जिले में चला अभियान 

03 हजार 538 महिलाओं का जिले में हुआ बंध्याकरण

स्वास्थ्य कर्मियों के मेहनत से अभियान में मिली सफलता- एसीएमओ, डॉ श्रवण कुमार पासवान 

मोतिहारी। महिला बंध्याकरण में राज्य में तीसरे स्थान पर पूर्वी चम्पारण जिला का स्थान आया है। मिशन परिवार विकास अभियान के तहत 12 से 24 फ़रवरी तक जिले में स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से जागरूकता के साथ जनसंख्या पर नियंत्रण करने को लेकर अभियान चलाया गया, जिसमें मुजफ्फरपुर, वैशाली के बाद पूर्वी चम्पारण का स्थान आया है- ये कहना है जिले के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार पासवान का।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की जिले के सभी 27 प्रखंडो के स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 03 हजार 599 महिलाओं का बंध्याकरण हुआ है, वहीं 51 स्थानों पर परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया की आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के मेहनत व अथक प्रयास से इस अभियान में सफलता प्राप्त हुई है।

डॉ श्रवण कुमार पासवान ने कहा की जिले की बढ़ती जनसंख्या पर रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक करते हुए सरकार के निर्देश के अनुसार जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है जिसमें महिला बंध्याकरण, व पुरुष नसबन्दी कराई जाती है।वहीं मौके पर डीसीएम नंदन झा ने बताया की जिले में  प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा सारथी रथ से माइकिंग व सघन प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया।

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत 3599 महिलाओं का बंध्याकरण, सामान्य महिलाओं को कॉपर टी लगाया गया।एमपीए अंतरा इंजेक्शन 1392,  गर्भनिरोधक गोलियां 5624 माला एन 11711 एवं  छाया की गोली 12558, कंडोम 73290 वितरित की गईं।श्री झा ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों ने दंपतियों से मिल परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधनों को अपनाने के लिए जागरूक भी किया है ।

महिला नसबंदी से भी सरल प्रक्रिया है पुरुष नसबंदी

पीएसआई संस्था के जिला प्रतिनिधि अमित कुमार ने बताया कि महिला बंध्याकरण से पुरुष नसबंदी की प्रक्रिया सरल है। पुरुष नसबंदी को लेकर समाज में कई प्रकार का भ्रम फैला हुआ है। इस भ्रम को तोड़ना होगा। छोटा परिवार सुखी परिवार की अवधारणा को साकार करने के लिए पुरुष को आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पुरुष नसबंदी महिला बंध्याकरण की तुलना में आसान है और इससे पुरुषों की पौरुषता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता

सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने पर मिलती है आर्थिक सहायता

डीसीएम नंदन झा एवं डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन ने बताया कि सरकारी अस्पताल में निःशुल्क सुरक्षित प्रसव कराया जाता है। साथ ही आर्थिक सहायता भी दी जाती है। जिसका लाभ सभी को उठाना चाहिए। नसबंदी के लिए पुरुष लाभार्थी को 3000 रुपए एवं महिला बंध्याकरण के लिए लाभार्थी को 2000 रुपए की प्रोत्साहन की राशि लाभार्थियों के खाते में भेजी जाती है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top