BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम
14 hours ago
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
1 week ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
2 weeks ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
2 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 month ago
Advertisement

मुजफ्फरपुर: ढाई सौ बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा खिलाकर मॉप अप  राउंड की हुई शुरुआत 

-सराय सैय्यद स्कूल में खिलाई गई दवा  -हाथों की सफाई एवं व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी फैलाई गई जागरूकता मुजफ्फरपुर। जिले...

-सराय सैय्यद स्कूल में खिलाई गई दवा 

-हाथों की सफाई एवं व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी फैलाई गई जागरूकता

मुजफ्फरपुर। जिले में बुधवार को 19 वर्ष तक के बच्चों में कृमि मुक्ति के लिए चलाए जा रहे नेशनल डिर्माविंग कार्यक्रम के मॉप अप राउंड की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एसके पांडे ने करीब दो सौ पचास बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर की। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि कृमि की गोली वर्ष में एक बार अवश्य खानी चाहिए। इससे कुपोषण और अन्य गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। वहीं कृमि हो ही न इसके लिए व्यक्तिगत व हाथों की सफाई का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। मिट्टी से ज्यादा संपर्क व नाखून की गंदगी भी कृमि होने के मुख्य कारणों में से एक है। 

स्वच्छता में चूक, कृमि को निमंत्रण: 

कृमि के कारण बच्चों और किशोर-किशोरियों के शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा, एनीमिया, कुपोषण और स्कूलों में अनुपस्थिति जैसी समस्या देखने को मिलती है। डीआईओ ने बताया कि कृमि एक परजीवी है जो मनुष्य की आंत में रहते हैं और जीवित रहने के लिए मानव शरीर के जरूरी पोषक तत्वों को खाते हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमित बच्चे के शौच में कृमि के अंडे होते हैं। खुले में शौच करने से ये अंडे मिट्टी में मिल जाते हैं और विकसित होते हैं। स्वस्थ बच्चों के नंगे पैर चलने से, गंदे हाथों से खाना खाने से या फिर बिना ढका हुआ भोजन खाने से, लार्वा के संपर्क में आने से संक्रमित हो जाते हैं। 

मौके पर डीडीए राजकिरण, एविडेंस एक्शन डीसी प्रभात रंजन सहित अन्य लोग एवम स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

बच्चों में कृमि होने के गंभीर लक्षण: 

कृमि एनीमिया होने का एक बड़ा कारण है। कृमि के कारण एनीमिया का चक्र कभी टूटता नहीं और यह किशोरियों और बच्चों को कमजोर बनाए रखता है। गंभीर कृमि संक्रमण से दस्त, पेट दर्द, कमजोरी, उल्टी और भूख नहीं लगना सहित कई सारे लक्षण हो सकते हैं। बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल खाना जरूरी है।

कृमि संक्रमण से बचाव के तरीके:

नाखून साफ और छोटे रखें।

हमेशा साफ पानी पिएं।

खाने को ढक कर रखें। 

साफ पानी से फल व सब्जी धोएं। 

खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोएं।

आसपास की सफाई रखें, जूता या चप्पल पहनें।

खुले में शौच नहीं करें, शौचालय का प्रयोग करें।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top