BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

सितंबर व अक्टूबर माह में पूरे जिले में चलेगा एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान

अभियान के दौरान टीबी के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित कर कराई जाएगी जांच – जांच में पुष्टि होने के...

अभियान के दौरान टीबी के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित कर कराई जाएगी जांच

– जांच में पुष्टि होने के बाद मरीजों के बाद शुरू किया जाएगा उनका इलाज, जांच के लिए छह प्रखंडों में लगाई गई ट्रू-नेट मशीन

बक्सर, 23 अगस्त | प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए जिले में विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए सितंबर और अक्टूबर माह में जिला यक्ष्मा केंद्र द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान चलाया जाएगा। इस वृहद अभियान के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स के माध्यम से उनके पोषण क्षेत्र में घर घर जाकर टीबी के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित किया जाएगा।

साथ ही, उनके बलगम का सैंपल लेंगी। उसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी अपने स्तर से सैंपल की जांच करेंगे या उसे जिला यक्ष्मा केंद्र को उपलब्ध कराएंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ही टीबी के लक्षणों के साथ जीने वाले उन संभावित मरीजों की पहचान और इलाज करना है, जो अपनी अज्ञानता या नासमझी के कारण अपना इलाज नहीं करा पाते। ऐसे लोग स्वयं के साथ अपने आसपास के लोगों में भी टीबी के संक्रमण का प्रसार करते हैं। जो की टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बड़ी बाधा बन सकते हैं।

नए मरीजों की खोज के बाद की जाएगी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग

सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि जिले में आगामी दिनों एसीएफ कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसके लिए जल्द ही आशा कार्यकर्ताओं का उन्मुखीकरण किया जाएगा। जिसके बाद टीबी मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करके नए मरीजों की खोज की जाएगी। इसके लिए सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से माइक्रोप्लान तलब किया गया है।

ताकि, उसी अनुसार प्रखंडों में गतिविधियों का संचालन किया जा सके। जिन क्षेत्रों में टीबी के केस अधिक संख्या में पाए जाएंगे, ऐसे क्षेत्रों की पहचान कर शिविर का आयोजन कर नए मरीज खोजे जाएंगे। साथ ही, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को टीबी के लक्षणों की जानकारी दी जाएगी। ताकि, एसीएफ अभियान के दौरान उनकी भूमिका निर्धारित की जा सके।

छह प्रखंडों में लगाया गया ट्रू-नेट मशीन

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. शालिग्राम पांडेय ने बताया कि एसीएफ के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिले के छह प्रखंडों में जांच के लिए ट्रू-नेट मशीन लगाए गए हैं। जिनमें डुमरांव पीएचसी, इटाढ़ी सीएचसी, राजपुर सीएचसी, चौसा सीएचसी, नावानगर सीएचसी व चक्की सीएचसी में ट्रू-नेट मशीन लगाया गया है।

इसके पूर्व सदर पीएचसी, डुमरांव अनुमंडलीय अस्पातल, ब्रह्मपुर पीएचसी व सिमरी पीएचसी में ट्रू-नेट मशीन लगाए गए थे। वहीं, जिला मुख्यालय के जिला यक्ष्मा केंद्र में सीबी-नेट लगाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इन प्रखंडों में ट्रू-नेट मशीन लगाए जाने से टीबी जांच को गति मिलेगी। साथ ही, मरीजों को जांच के लिए यहां-वहां नहीं भटकना पड़ेगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top