BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

छोटा और सीमित परिवार के लिए परिवार नियोजन के साधन को अपनाना सबसे पहली नींव : सीएस

मिशन पखवाड़ा विकास अभियान के उद्देश्य को पूरा करने के लिए गतिविधियों का किया जाएगा संचालन लोगों को जागरूक और...

मिशन पखवाड़ा विकास अभियान के उद्देश्य को पूरा करने के लिए गतिविधियों का किया जाएगा संचालन

लोगों को जागरूक और योग्य दंपति को परिवार नियोजन के साधन को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा

12 से 24 फरवरी तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का किया जाएगा संचालन

बक्सर, 06 फरवरी | जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन पखवाड़ा विकास अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत आगामी 11 फरवरी तक दंपति संपर्क सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 12 से 24 फरवरी तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का भी संचालन किया जाएगा।

इस संबंध में जिला स्वास्थ्य समिति से प्राप्त निर्देशों के आलोक में सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व उपाधीक्षकों को पत्र भेजकर गतिविधियों का आयोजन करने की मांग की है। ताकि, मिशन पखवाड़ा विकास अभियान के उद्देश्य को पूरा किया जा सके।

इस दौरान पखवाड़े की सफलता को लेकर जिले भर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर सामुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक और योग्य दंपति को परिवार नियोजन के साधन को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ताकि एक भी योग्य लाभार्थी पखवाड़े की सुविधा से वंचित नहीं रहें। पखवाड़े का सफल संचालन सुनिश्चित करने को लेकर सहयोगी स्वास्थ्य संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा।

नियोजन के साधन को अपनाना सबसे पहली नींव

सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि समाज के हर तबके के सभी परिवार को गुणवत्तापूर्ण जिंदगी जीने के लिए परिवार नियोजन के साधन को अपनाना बेहद जरूरी है। तभी हम गुणवत्तापूर्ण जिंदगी जी सकते हैं। बच्चे को उचित परवरिश एवं अच्छी शिक्षा दे सकते हैं।

छोटा और सीमित परिवार के लिए परिवार नियोजन के साधन को अपनाना सबसे पहली नींव है। उन्होंने बताया कि मिशन पखवाड़ा विकास अभियान के तहत योग्य और सक्षम इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन के साधन को अपनाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। पखवाड़े के पहले चरण में आशा कार्यकर्ताआएं अपने अपने पोषण क्षेत्र में योग्य दंपति से मिलेंगी।

साथ ही, उन्हें परिवार नियोजन के अस्थायी व स्थायी साधनों की जानकारी देते हुए, उन्हें इन साधनों के प्रयोग के लिए प्रेरित करेंगी। वहीं, इस अभियान में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के अलावा महिलाओं की भूमिका को सार्थक बनाने के लिए सास-बहू-बेटी सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।

लाभार्थियों व उत्प्रेरक को दी जाती है प्रोत्साहन राशि

डीसीएम हिमांशु सिंह ने बताया कि जिले में परिवार नियोजन के अस्थायी के प्रति शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोगों में पूर्व की अपेक्षा जागरूकता बढ़ी है। लेकिन, स्थायी साधनों के प्रयोग की बात की जाए तो अभी भी पुरुष महिलाओं से काफी पीछे हैं। हालांकि, इस कमी को दूर करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। महिला बंध्याकरण की अपेक्षा पुरुष नसबंदी काफी सरल और सुरक्षित भी है।

उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में पुरुष नसबंदी का लाभ उठाने पर लाभार्थी को 3000 रुपए व उत्प्रेरक को 400 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। महिला बंध्याकरण के लिए लाभार्थी को 2000 रुपए व उत्प्रेरक को 300 रुपए, प्रसव उपरांत बंध्याकरण पर लाभार्थी को 3000 रुपए व उत्प्रेरक को 400 रुपए,

प्रसव उपरांत कॉपर-टी लगाने पर लाभार्थी को 300 रुपए व उत्प्रेरक को 150 रुपए, गर्भपात उपरांत कॉपर-टी लगाने पर लाभार्थी को 300 रुपए व उत्प्रेरक को 150 रुपए, गर्भनिरोधक सुई (अंतरा) का लाभ उठाने पर लाभार्थी को 100 रुपए व उत्प्रेरक को 100 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top