BREAKING NEWS
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
No menu items available
BREAKING
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 week ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
4 weeks ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
4 weeks ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 month ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 month ago
Advertisement

बड़का ढ़काईच में आयोजित भाजपा के भीष्म पितामह के 11वीं पुण्यतिथि पर पहुंचे विपक्ष के नेता ने दी श्रद्धांजलि

कहां वर्तमान सरकार जंगलराज से भी एक कदम आगे बढ़कर अब गुंडाराज में तब्दील : विजय कुमार सिन्हा डुमरांव. बड़का...

कहां वर्तमान सरकार जंगलराज से भी एक कदम आगे बढ़कर अब गुंडाराज में तब्दील : विजय कुमार सिन्हा

डुमरांव. बड़का ढकाईच गांव में शुक्रवार को भाजपा के भीष्म पितामह तथा गुजरात, राजस्थान के राज्यपाल रहें स्व. कैलाशपति मिश्र की 11वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित की गई. जिसमें मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा शामिल रहें.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्व. कैलाशपति मिश्र की बहु पूर्व विधायिका दिलमणि देवी, विधायक संजीव चौरसिया, भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश सिंह भुवन तथा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक उपस्थित थे.

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं आगत अन्य अतिथियों द्वारा स्व. मिश्र के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. कार्यक्रम में पहुंचें अतिथियों का आयोजक भाजपा नेता प्रिंस दुबे ने अंग वस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविनोद चौधरी तथा संचालन कन्हैया दुबे ने किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने स्व. मिश्र को जमात का नेता बताते हुए कहां कि वें बिहार के वित्तमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहें तथा ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हुए राज्य को आगे बढ़ाया. वहीं बाद के दिनों में उन्होंने गुजरात तथा राजस्थान के राज्यपाल के पद को सुशोभित किया.

स्व. मिश्र को जनसंघ काल से लेकर कमल खिलाने तक का सबसे बड़ा शिल्पकार बताते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहां कि वे जीवनपर्यंत पार्टी को सींचने का काम किया. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहां कि वर्तमान सरकार जंगलराज से भी एक कदम आगे बढ़कर अब गुंडाराज में तब्दील हो गई है, जिसको अब हर हाल में उखाड़ फेकने की जरूरत है.

पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायिका दिलमणि देवी ने कहां कि स्व. कैलाशपति मिश्र सबके थे, वे सभी कार्यकर्ताओं को अपना तथा अपने परिवार का सदस्य मानते थे. कार्यकर्ताओं के बदौलत ही उन्होंने भाजपा को वट वृक्ष के रूप में तब्दील कर दिया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीघा विधायक संजीव चौरसिया व भाजपा नेता ओमप्रकाश भुवन ने कहां कि स्व. मिश्र को ऐसे ही भाजपा का भीष्म पितामह नहीं माना जाता है, उन्होंने आजीवन पार्टी को मजबूत करने के लिए अपना सबकुछ समर्पित कर दिया.

साथ ही सैकड़ो कार्यकताओं को सींच कर नेता भी बनाया. कार्यक्रम को पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, स्व. मिश्र के पौत्र संतोष मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम के दौरान रघुनाथपुर रेल हादसे में घायल यात्रियों की सहायता करने वाले सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को प्रतिपक्ष के नेता ने अंग वस्त्र पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया.

मौके पर भाजपा नेता नवीन निश्चल चतुर्वेदी, भाजयुमो नेता संतोष मिश्रा, भाजपा जिला मंत्री धनजी पाण्डेय, भाजपा नेत्री दुर्गावती चतुर्वेदी, विनोद राय, सुनील पाण्डेय, मनोज राय, सतीश चंद्र राय, बिपिन सिंह, विनीत कुमार, अभिषेक कुमार अजय राय, राजा सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top