BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
1 week ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

नालंदा : कुर्मी समाज पटना के मरीन ड्राइव पर छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा लगाने की रखेगा मांग

12 फरवरी 2024 को पटना में कुर्मी समाज का होगा महाजुटान बिहारशरीफ के होटल ममता इंटरनेशनल के सभागार में पटेल...


12 फरवरी 2024 को पटना में कुर्मी समाज का होगा महाजुटान

बिहारशरीफ के होटल ममता इंटरनेशनल के सभागार में पटेल (कुर्मी) नवजागरण अभियान की बैठक संपन्न
बिहारशरीफ (अविनाश पांडेय) । बिहारशरीफ के होटल ममता इंटरनेशनल के सभागार में पटेल (कुर्मी) नवजागरण अभियान के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कुर्मी समाज के वयोवृद्ध समाजसेवी नालंद गोपाल जी एवं मंच संचालन पटेल समाज के नेता दिलीप कुमार कर रहे थे।

बैठक का मुख्य मुद्दा कुर्मी चेतना रैली 12 फरवरी 1994 के 30 वर्ष पूरे होने पर जिस तरह गुजरात में नर्मदा तट पर सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा स्टेचू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया गया है, उसी तरह पटना के मरीन ड्राइव पर भी गंगा तट पर शिर्फ पटेल समाज के ही गौरव नहीं बल्कि देश के गौरव कुर्मवंशी छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा लगायी जाये।

इसी के तहत दिनांक 12 फरवरी 2024 को पटना के मरीन ड्राइव पर जे पी सेतू के पास कुर्मी समाज का महाजुटान होने जा रहा है। इसी के लिए हर ज़िले में निमंत्रण के तहत नालंदा में भी आज कुर्मी समाज का बैठक की गयी। कुर्मी समाज की बैठक को संबोधित करते हुए दिलीप कुमार एवं समाज के समाजसेवियों ने 12 फरवरी को वहां आने का निमंत्रण दिये।

दिलीप कुमार ने समाज के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि आप लोग अपनी बेहतरी एवं समाज को मजबूत बनाने के लिए 12 फरवरी को पटना के मरीन ड्राइव अवश्य चलें एवं अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए सरकार पर छत्रपति महाराज की प्रतिमा लगाने पर दवाब बनायें।

इस कार्यक्रम में उस समय के कुर्मी चेतना महारैली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ बिरेश प्रसाद सिन्हा ,ई अनिल कुमार सिंह, अजय कुमार रॉकेट एवं उनके साथ चल रहे टीम के सदस्यों ने पूरे कुर्मी समाज को कुर्मी चेतना रैली के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए इस कार्यक्रम में भी आने का निमंत्रण दिये।

कुर्मी समाज के नौजवानों एवं समाज के समर्पित लोगों ने बिहारशरीफ में पटेल छात्रावास एवं राजगीर में पटेल धर्मशाला की निर्माण की भी बात कही।

इस पर दिलीप कुमार के द्वारा इन सब बातों पर भी चर्चा के लिए इस कार्यक्रम के बाद अगले महीने बिहारशरीफ में ही कुर्मी समाज की एक बड़ी बैठक करवाने का आश्वासन दिया। इस बैठक में नालंदा जिला के अलावे नवादा जिला से भी बड़ी संख्या में आये कुर्मी समाज के लोग उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top