BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
1 week ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
2 weeks ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
2 weeks ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
3 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
3 weeks ago
Advertisement

जन्मजात बीमारियों से बच्चों के बचाव के लिये जागरूकता जरूरी : डॉ. प्रो.पूजा भारती

लापरवाही है बच्चों में जन्मदोष संबंधी मामलों की मुख्य वजह बिहारीगंज । नवजात शिशुओं की मौत सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं के...

लापरवाही है बच्चों में जन्मदोष संबंधी मामलों की मुख्य वजह

बिहारीगंज । नवजात शिशुओं की मौत सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिये हमेशा से एक चुनौती रहा है। इसके लिये कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। लेकिन समय पूर्व प्रसव, किसी तरह का संक्रमण, असुरक्षित प्रसव, उचित पोषण का अभाव, कम उम्र में शादी, एएनसी जांच की अनदेखी सहित अन्य कई वजहों से नवजात जन्मजात विकार के साथ पैदा होते हैं।

आंकड़ों की मानें तो जिले में हर दिन पैदा होने वाले तकरीबन 20 फीसदी बच्चे किसी न किसी रोग से पीड़ित होते हैं। उचित समय पर सही उपचार नहीं मिल पाने के कारण इसमें से कई बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। जन्मदोष संबंधी मामलों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जनवरी को नेशनल बर्थ डिफेक्ट अवेयरनेस मंथ के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2024 में नेशनल बर्थ डिफेक्ट अवेयरनेस मंथ का आयोजन एवरी जर्नी मैटर्स की थीम पर मनाया गया।

उक्त बात कटिहार मेडिकल कॉलेज की एसोसिएट डॉ. प्रो. पूजा भारती ने बिहारीगंज क्लीनिक में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि जन्मदोष एक स्वास्थ्य समस्या व असामान्य शारीरिक परिवर्तन है। जो बच्चों के जन्म के समय मौजूद होता है। ये बेहद सामान्य भी हो सकता है और अधिक गंभीर भी। लेकिन जन्मदोष संबंधी अधिकांश मामलों से बचाव संभव है।

शारीरिक अंग की क्रियाशीलता व बनावट होता है प्रभावित

जन्म दोष बच्चों के शारीरिक बनावट व अंगों की क्रियाशीलता में होने वाले किसी तरह के बदलाव को कहते हैं। जन्मदोष से ग्रसित बच्चों के हार्ट, ब्रेन, स्पाइन, स्किन सामान्य बच्चों से अलग हो सकते हैं।

जन्मदोष शरीर की बनावट, शारीरिक अंगों की क्रियाशीलता और कुछ एक मामलों में दोनों को प्रभावित कर सकता है। आज के समय में जन्मदोष संबंधी मामले बेहद आम हो चुके हैं।

लिहाजा बच्चों को किसी तरह का जन्मदोष से बचाने के लिये अभिभावक व खास कर गर्भवती महिलाओं का संबंधित मामलों के प्रति अधिक जागरूक होने की जरूरत है।

लापरवाही जन्म दोष संबंधी मामलों की बड़ी वजह

बच्चों को किसी तरह के जन्मदोष से बचाने के लिये अभिभावकों का जागरूक होना जरूरी है। इसके लिये गर्भधारण से लेकर प्रसव होने तक महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष देखभाल करने की जरूरत होती है।

स्वस्थ व सेहतमंद बच्चे के लिये गर्भवती महिला व उनके परिवार के लोगों को कुछ सामान्य बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। इसमें थोड़ी सी लापरवाही बच्चों में जन्मजात दोष की वजह बन सकता है।

उन्होंने कहा कि आज जितनी तेजी से नई तकनीकें विकसित हो रही है। उतनी ही तेजी से हमारा वातावरण प्रदूषित हो रहा है। महिलाओं का लाइफ स्टाइल भी काफी बदल चुका है। जो बच्चों में जन्मजात दोष की वजह बन रहा है।

जन्मदोष से बचाव के लिये रखें कुछ बातों का ध्यान

नवजात को किसी तरह का जन्मदोष से बचाने के लिये जरूरी है कि गर्भधारण से करीब एक माह पूर्व से ही पर्याप्त मात्रा में फोलिक एसिड का सेवन शुरू कर देना चाहिये। गर्भावस्था के दौरान भी इसका नियमित सेवन जरूरी होता है। ये हरी सब्जी, बीन्स, मटर व नट्स में प्राकृतिक रूप से मौजूद होते हैं।

साथ ही इसके लिये चिकित्सकों की सलाह पर मल्टीविटामिन सप्लीमेंट के माध्यम से ही इसे मेंटेन किया जा सकता है। गर्भधारण से पहले महिलाओं का स्वास्थ्य जांच जरूरी है। ताकि अगर किसी स्वास्थ्य समस्या को लेकर पूर्व से दवा का सेवन किया जा रहा है। तो इस संबंध में चिकित्सकों से जरूरी सलाह ली जा सके।

इसके अलावा किसी तरह के नशापान से परहेज, बल्ड शुगर को अंडरकंट्रोल रखना, अपने वजन को नियंत्रित रखना व गर्भधारण से पूर्व सभी जरूरी टीका का निर्धारित डोज पूरा करना भी नवजात को किसी तरह के जन्मदोष से बचाने के लिहाज से बेहद जरूरी है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top