BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
3 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
4 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
5 days ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : फाइलेरिया मरीजों की खोज के लिए जिले में नाइट ब्लड सर्वे शुरु 

जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने कराई रक्त की जाँच, महादलित टोलों में भी लगा रक्त जाँच शिविर रात 8:30 से 12...

जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने कराई रक्त की जाँच, महादलित टोलों में भी लगा रक्त जाँच शिविर

रात 8:30 से 12 बजे के बीच संग्रह किये जाते हैं रक्त के नमूने, नाइट ब्लड सर्वे के बाद 10 फ़रवरी से चलेगा सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम  

मोतिहारी। फाइलेरिया परजीवी की खोज को लेकर जनसमुदाय को जागरूक करते हुए जिले के प्रखंडों में नाइट ब्लड सर्वे की शुरुआत सोमवार रात 8:30 बजे से की गयी। इस दौरान प्रखंडों में सेंटिनल एवं रैंडम साइट से लैब टेक्नीशियन द्वारा लोगों का रक्त संग्रह कर उनमें मौजूद छिपे हुए फाइलेरिया परजीवी की खोज की जा रही है, ताकि उन्हें चिन्हित कर उनका इलाज किया जा सके।

इस सम्बन्ध में जिला भीबीडीसीओ डॉ शरतचंद्र शर्मा ने बताया कि फाइलेरिया( हाथी पाँव) एक गंभीर रोग है जो मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है। आमतौर पर फाइलेरिया के लक्षण शुरू में स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते। इसके लक्षण आने में कभी कभी सालों लग जाते हैं। प्रायः फाइलेरिया मरीजों में बुखार, बदन में सूजन, घाव की समस्या दिखाई देती है। इस बीमारी में पैरों और हाथों में सूजन, हाथीपांव और अंडकोषों की सूजन आदि फाइलेरिया के लक्षण होते हैं।

फाइलेरिया हो जाने के बाद धीरे-धीरे यह गंभीर रूप लेने लगता है। इससे बचाव के लिए विभाग द्वारा जिले में नाइट ब्लड सर्वे कराया जा रहा है। ताकि फाइलेरिया मरीजों की पहचान हो सके। उन्होंने बताया कि सर्वे समाप्त होने के बाद बिहार के फाइलेरिया से प्रभावित क्षेत्रों में 10 फ़रवरी 2024 से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। जिसमें 2 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को अल्बेंडाजोल एवं डीईसी की गोली आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में खिलाई जाएगी। 

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने कराई रक्त की जाँच

नाईट ब्लड सर्वे साइट महादलित टोला सुन्दरापुर केसरिया में प्रथम दिन प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा साईट का विधिवत उद्घाटन किया गया, इस अवसर पर उन्होंने खुद अपनी जांच करायी। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया का परजीवी किसी के भी शरीर में मौजूद हो सकता है, इसकी पहचान नाईट ब्लड सर्वे के दौरान ही सम्भव है।

उन्होंने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए नाइट ब्लड सर्वे जरूरी है। इसलिए मैं सभी से अपील करता हूँ कि नाईट ब्लड सर्वे में रक्त जाँच कराएँ। सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के दौरान दवा जरूर खाएँ। वहीं चिरैया प्रखंड में नाईट ब्लड सर्वे का उद्घाटन मुखिया गनौर पासवान ने किया जहाँ वार्ड सदस्य मनीभूषण कुमार ने भी रक्त जाँच कराया। इस मौके पर आशा, एलटी, बीसीएम व अन्य लोग मौजूद थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top