BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

बेतिया, नौतन, बगहा सहित कई हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर हुई गर्भवतियों स्वास्थ्य की जांच

स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी साधनों की जानकारी और अस्थायी साधन के सामग्रियों का वितरण गर्भवती महिलाएं करें आयरन व कैल्शियमयुक्त...

स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी साधनों की जानकारी और अस्थायी साधन के सामग्रियों का वितरण

गर्भवती महिलाएं करें आयरन व कैल्शियमयुक्त संतुलित आहार का सेवन: डॉ प्रीति कुमारी

बेतिया। जिले के बेतिया, नौतन, बगहा समेत कई हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर सोमवार को विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच सीएचओ एवं महिला चिकित्सकों द्वारा की गई। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत अभियान चलाते हुए जगह-जगह स्वास्थ्य मेला का आयोजन भी हुआ।

गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच के दौरान बीपी, शुगर, वजन, रक्त प्रतिशत के साथ कई अन्य जाँच की गई। इस दौरान अन्य महिलाओं के स्वास्थ्य की भी जाँच की गईं है। स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों के बीच अंतराल व सही समय पर बच्चे होने की जानकारी देने के साथ परिवार नियोजन के स्थायी साधनों की जानकारी दी गईं।

वहीं अस्थायी साधन में कंडोम, गर्भनिरोधक सामग्रियों का वितरण किया भी गया। इस दौरान नरकटियागंज अनुमण्डलीय अस्पताल की डॉ प्रीति कुमारी ने अस्पताल आई गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उच्च जोखिम से कैसे सुरक्षित रहें, इनके उपाय बताये और साथ ही इस दौरान कैल्शियम सहित आयरन की 180 गोली प्रसव से पहले व 180 गोली प्रसव के बाद 6 महीने लेने की सलाह दी।

सुरक्षित प्रसव हेतु गर्भवती महिलाओं की समय समय पर जांच आवश्यक

गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य हेतु रहन-सहन, साफ-सफाई, खान-पान आदि ठीक रखने की सलाह दी गई। डॉ. प्रीति कुमारी ने बताया कि सुरक्षित और सामान्य प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच जरूरी है। इससे जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहता है।

पहली जांच गर्भधारण के 12वें सप्ताह तक, दूसरी जांच 14वें से 26वें सप्ताह तक, तीसरी 28वें से 32वें सप्ताह तक और अंतिम जांच 34वें से प्रसव होने से पहले तक करानी चाहिए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को जो सलाह दी जाती है, उसका पालन करना चाहिए।

जिले के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा एवं डीसीएम राजेश कुमार ने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर माह के 09 एवं 21 तारीख को कैंप लगाकर गर्भवती महिलाओ की जाँच की जाती है। डॉ चंद्रा ने बताया कि गर्भवस्था के दौरान एनीमिया से बचने के लिए पालक, हरी सब्जी व मछली, दूध व अंडा आदि का नियमित सेवन जरूरी है।

ये शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाते हैं। गर्भावस्था में बहुत अधिक चाय व कॉफी के सेवन से बचना चाहिए। तनाव से बचना चाहिए, अच्छी नींद लेनी चाहिए। चुकंदर, सूखे मेवे व मौसमी फल भी अवश्य लेना चाहिए।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top