BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
2 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
3 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
4 days ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

मधेपुरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, पत्नी व बेटे समेत घर के मुखिया को मारी गोली

मधेपुरा/डा. रूद्र किंकर वर्मा। मधेपुरा जिला के भर्राही सकरपुरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या गोली मारकर...

मधेपुरा/डा. रूद्र किंकर वर्मा। मधेपुरा जिला के भर्राही सकरपुरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या गोली मारकर कर दी गयी है. रविवार की देर रात को घटना को अंजाम दिया गया. सुबह इसकी जानकारी मिलते ही लोग मृतकों को देखने उमड़ पड़े. पुलिस मामले की जांच कर रही है

मधेपुरा जिले के भर्राही ओपी क्षेत्र का है मामला

भर्राही ओ पी क्षेत्र अंतर्गत सकरपुरा वार्ड-5 में रविवार की देर रात एक ही परिवार की एक महिला समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना की वजह अभी पूरी तरह सामने नहीं आ सकी है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

मृतकों में सूर्य नारायण साह (50), उनकी पत्नी अनिता देवी और बेटा प्रद्युमन साह है. तीनों को सिर में गोली मारी गयी है. घटनास्थल पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में आकर जुटे हैं. वहीं मधेपुरा के एसपी, एएसपी व कोसी रेंज के डीआइजी शिवदीप लांडे भी घटना स्थल पर पहुंचे।

मृतकों की पहचान सूर्यनारायण साह (50), अनीता देवी (46) और प्रद्युम्न साह (25) के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि सूर्य नारायण शाह का अपने ही बड़े भाई रामनारायण साह से कई वर्षों से जमीन विवाद चल रहा था. इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार मारपीट की घटना में हुई थी. जमीन विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है. स्थानीय लोग इसे जमीन विवाद से जोड़कर देख रहे हैं.

मृतक सूर्यनारायण शाह को दो बेटे थे. बड़े बेटे सुशील कुमार उर्फ रमन की दो शादियां थी. उसकी पहली पत्नी इसको छोड़कर दूसरी शादी रचा ली. वहीं छोटे बेटे प्रद्युम्न की 3 शादियां थी. पति- पत्नी में अक्सर मारपीट हुआ करता था. घरेलू कलह के कारण पहली दो पत्नी प्रद्युम्न को छोड़ कर चली गई थी. इसके बाद प्रद्युम्न ने 5 माह पूर्व तीसरी शादी की थी. पत्नी को प्रद्युम्न ने एक सप्ताह पूर्व मायके पहुंचा दिया था.

जमीन विवाद भी चर्चे में

मृतक सूर्यनारायण साह की छोटी बेटी रेणु कुमारी ने बताया कि उनके पिता से उनके बड़े पापा रामनाराण साह को जमीन का विवाद चल रहा था. उनके परिवार के कोई भी लोग हत्या के बाद देखने के लिए भी नहीं आए.

इधर घटना की सूचना मिलते ही एसपी राजेश कुमार, एएसपी प्रवेंद्र भारती पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात कर रहे हैं. कोसी रेंज के डीआइजी शिवदीप लांडे भी मौके पर पहुंचे हैं. फिलहाल पुलिस ने तीनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ट्रैक्टर की मदद से मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है.

घर में जो जहां दिखा, उसे वहीं जाकर मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार, पूरे परिवार को मौत के घाट उतारने के उद्देश्य से ही हमलावर आए थे. घर के अंदर घुसने पर जो जहां पाए गए उसे वहीं मार दिया. घर के मुखिया सूर्य नारायण साह और उनका बेटा प्रद्युम्न कुमार बरामदे पर अलाव सेक रहे थे. दोनों को वहीं पर मार डाला गया. दोनों के सिर में गोली मारी गयी.

जबकि सूर्य नारायण शाह की पत्नी घर के अंदर थीं. अनीता देवी को अपराधी ने घर के अंदर जाकर गोली मारी जहां वो बेड पर सोयी हुई थीं. तीनों के सिर में ही गोली मारी गयी है. सघन बस्ती के बीच घर होने के बावजूद किसी को कुछ पता नहीं चल सका. वहीं तिहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गयी.

डीआईजी शिवदीप लांडे घटनास्थल पर पहुंचे

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस हत्या में कई एंगल निकलकर सामने आ रहा है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और इस घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top