BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
6 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
6 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

वैशाली : 60 बच्चों को मिली अब तक जिंदगी, 10 फिर अहमदाबाद को रवाना

बाल हृदय योजना के तहत होता है निःशुल्क उपचार, अब तक 48 बैच में उपचार को जा चुके हैं बच्चे...

बाल हृदय योजना के तहत होता है निःशुल्क उपचार, अब तक 48 बैच में उपचार को जा चुके हैं बच्चे

वैशाली। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना राज्य के आर्थिक रूप से गरीब ह्रदय रोग से ग्रसित बच्चों के लिए जीवनदायिनी है। इसके तहत वैशाली जिले के विभिन्न प्रखंड की आरबीएसके टीम द्वारा जीरो से 18 वर्ष के बच्चों का स्वास्थ्य जाँच आंगनवाड़ी केंद्र और सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों मे जाकर किया जाता है।

इसी का परिणाम है कि पूर्ण इलाज और स्वस्थ होने की उम्मीद छोड़ चुके पीड़ित बच्चे पूरी तरह स्वस्थ्य हो रहे है और बच्चों क़ो नया जीवन मिल रहा है। अब तक 60 बच्चों का सफल ऑपरेशन हुआ है और उन्हें जीवनदान मिला है, जिसमे 10 बच्चों का आईजीआईसी पटना, 2 का आईजीआई एम्स, पटना और 48 का श्री सत्य साईं हृदय अस्पताल अहमदाबाद मे ऑपरेशन किया गया है जो कि बिल्कुल निशुल्क हुआ है।

 आरबीएसके के जिला समन्वयक डॉ अशोक कुमार और डीइआईसी प्रबंधक-सह-समन्वयक डॉ शाइस्ता इब्राहिम जिलानी ने बताया कि जन्मजात रोगों में हृदय में छेद होना एक गंभीर समस्या है जिसका निदान समय होते नहीं किया गया तो बच्चे कि जान भी जा सकती है। पीड़ित बच्चे का बाल हृदय योजना के तहत निशुल्क इलाज कराया जाता है। बच्चे और अभिभावक के हवाई जहाज से आने- जाने, रहने और खाने-पीने का खर्च सरकार वहन करती है।

वैशाली जिला से नवंबर माह 2023 मे जिला के विभिन्न प्रखंडो से 10 बच्चे (आयुष कुमार -राघोपुर, अक्षय कुमार- हाजीपुर, निशरत खातून – पटेढ़ी बेल्सर, देवराज कुमार – हाजीपुर, आयत परवीन- लालगंज, हिमांशु कुमार – हाजीपुर, रौशनी कुमारी- महुआ, शना परवीन- पातेपुर, मोहम्मद सैफान- चेहराकाला और मोहम्मद शयान अंसारी- महुआ क़ो आरबीएसके चलन्त चिकित्सा दल द्वारा स्क्रीनिंग के उपरांत आईजीआईसी पटना के शिविर में जाँच के दौरान आए चिकित्सकों के टीम द्वारा चिन्हित कर श्री सत्य साईं ह्रदय अस्पताल अहमदाबाद ऑपरेशन के लिए 48 वा बैच में भेजा गया है।

बच्चों को सिविल सर्जन वैशाली डॉ श्यामनंदन प्रसाद और जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ कुमार मनोज ने हरी झंडी दिखा कर 102 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला स्वास्थ्य समिति वैशाली से ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ अहमदाबाद रवाना किया। साथ ही मौक़े पर अस्पताल अधीक्षक डॉ हरी प्रसाद, एसएनसीयू इंचार्ज डॉ अजय लाल, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी रितुराज, डीडीए सूचित कुमार और डीसीएम निभा रानी एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top