BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
1 week ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

प्रसव पूर्व जांच से गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का एनीमिया से बचाव संभव : सिविल सर्जन

सदर प्रखंड स्थित यूपीचीएच में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के साथ मिशन इंद्रधनुष के दूसरे चक्र की हुई शुरुआत गर्भवतियों...

सदर प्रखंड स्थित यूपीचीएच में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के साथ मिशन इंद्रधनुष के दूसरे चक्र की हुई शुरुआत

गर्भवतियों को स्वास्थ्य जॉच, पोषण और नियमित टीकाकरण की दी गई जानकारी

बक्सर, 09 अक्टूबर | जिले में सोमवार को सभी सरकारी अस्पतालों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत गर्भवतियों की जांच के लिए शिविर के साथ मिशन इंद्रधनुष 5.0 के दूसरे चक्र का उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जिला मुख्यालय स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद सिन्हा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. आर.के. सिंह और राज्य स्वास्थ्य समिति के प्रतिनिधि तुषारकांत उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. जिसके बाद गर्भवती लाभार्थियों के बीच अल्पाहार का वितरण करने के साथ साथ उनकी प्रसव पूर्व जांच के शिविर भी लगाया गया। जिसमें 54 महिलाओं की जांच की गई.

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. सिन्हा ने गर्भवती लाभार्थियों को बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में आने वाली सबसे बड़ी समस्या एनीमिया है. जिसके कारण न केवल गर्भवती महिलाओं को बल्कि उनके गर्भ में पल रहे बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं, कई मामलों में एनीमिया के कारण प्रसव के दौरान जटिलतायें भी बढ़ जाती है.

जिसके कारण अधिक रक्त स्राव से गर्भवतियों की मौत की भी संभावना होती है. इसलिये गर्भावस्था में बेहतर शिशु विकास एवं प्रसव के दौरान होने वाली रक्त स्राव प्रबंधन के लिए महिलाओं में पर्याप्त मात्रा में खून होना आवश्यक होता है. एनीमिया प्रबंधन के लिए प्रसव पूर्व जांच के प्रति महिलाओं की जागरूकता ना सिर्फ एनीमिया रोकथाम में सहायक होती है बल्कि सुरक्षित मातृत्व की आधारशिला भी तैयार करती है.

प्रसव पूर्व जांच की भूमिका महत्वपूर्ण

डीसीएम हिमांशु सिंह ने बताया, गर्भावस्था के दौरान प्रसव पूर्व जांच की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है. गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार बार एएनसी जांच करानी चाहिए। इससे प्रसव के पूर्व या प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को बहुत हद तक कम किया जा सकता है. वहीं, कई मामलों में मातृ मृत्यु की संभावनाओं को भी खत्म किया जा सकता है. उन्होंने बताया, गर्भावस्था और प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताएं मातृ मृत्यु के लिए अधिक जिम्मेदार होती हैं.

इसके अलावा महिलाओं की मृत्यु के पीछे कई कारण भी हो सकते हैं. महिलाएं अगर मातृ मृत्यु के कारणों के संबंध में सही समय पर जानकारी मिल जाए, तो उसका समुचित उपचार हो जाएगा जिससे मातृ मृत्यु की दर में कमी लाई जा सकती है. मातृ मृत्यु को रोकने के लिए उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान की जाती है. इसके लिए हर माह की 9वीं तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का किया जाता है.

गर्भवती महिलाओं और बच्चों का जरूरी टीका लेना अनिवार्य

वहीं, डीआईओ डॉ. सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के साथ 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को 12 जानलेवा बीमारी से बचने के लिए सोमवार से मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान के दूसरे चक्र की शुरुआत की गई. अभियान का पहला चरण 11 सितंबर से 17 सितंबर तक चलाया गया था. अभियान के दौरान छूटे हुए बच्चों के साथ साथ गर्भवती महिलाओं को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए अभियान का दूसरा चरण शुरू 14 अक्टूबर तक चलेगा. अभियान के माध्यम से टीका से वंचित हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को टीकाकृत किया जायेगा.

उन्होंने बताया कि मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत नियमित टीका से वंचित 5 वर्ष से कम बच्चों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं की पहचान करके टीकाकरण किया जाता है। इस अभियान के लिए पहले ही ऐसी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की लाइन लिस्टिंग कर ली गई है। जिनको इस चक्र में टीकाकृत किया जायेगा। वहीं, अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। टीकाकरण के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया जा चुका है। ताकि, अभियान के दौरान सभी लाभार्थियों को टीकाकृत किया जा सके।

मौके पर डब्ल्यूएचओ के एसएमसी डॉ. फैजान अनवर, यूनिसेफ के एसएमसी कुमुद मिश्रा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. स्वाति भारती, बीएचएम प्रिंस कुमार सिंह, पीरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधि, जीएनएम मनीषा कुमारी, लैब टेक्नीशियन पप्पू कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top