BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 hours ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
8 hours ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
1 week ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
1 week ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
1 week ago
Advertisement

भारत सरकार के मंच पर स्थानीय बच्चों ने दिखाया अपना दम, पुरस्कार से हुए सम्मानित

नया भारत सशक्त भारत फोटो प्रदर्शनी का समारोह पूर्वक समापन डुमरांव. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार...

नया भारत सशक्त भारत फोटो प्रदर्शनी का समारोह पूर्वक समापन

डुमरांव. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), पटना द्वारा बक्सर के डुमरांव स्थित राजगढ़ में ‘नया भारत सशक्त भारत’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का गुरूवार को समारोह पूर्वक समापन हुआ. केंद्रीय संचार ब्यूरो की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भीड़ देखने को मिली. नया भारत सशक्त भारत को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मौके पर सीबीसी, पटना के सहयक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सर्वजीत सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अनिरुद्ध कुमार और मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुमित गुप्ता मौजूद थे.

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सर्वजीत सिंह ने कहां कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन फोटो प्रदर्शनी के मध्यम से डुमरांव की जनता को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया. तीन दिनों तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कल हुए चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों ने काफी अच्छी चित्रकारी की, जिसके लिए उन्हें मंच पर पुरस्कृत किया गया. श्री सिंह ने कहां की स्वच्छता ही सेवा के तहत कार्यक्रमों के आयोजन में जन भागीदारी जरूरी है.

प्रदर्शनी में नया भारत की परिकल्पना को समाहित किया गया. जिसे स्थानीय लोगों ने काफी सराहा. कई स्कूली बच्चों ने चित्रांकन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, उनमें से सफल प्रतिभागियों मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया. मंच से स्थानीय बच्चों ने गीत-संगीत और कला में अपनी प्रतिभा दिखाई. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने लोगों से अपील की कि वे स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनें और डुमरांव को स्वच्छ बनाने में एक दूसरे की सहायता करें. जन भागीदारी से ही किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है. इस लिए हमें प्रयास करना होगा.

उन्होंने कहां की यहां के बच्चे काफी प्रतिभावान है, जिसकी छवि चित्रांकन प्रतियोगिता की चित्रकारी में दिखाई पड़ती है. मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुमित कुमार गुप्ता ने कहां की केंद्रीय संचार ब्यूरो की ये प्रदर्शनी काफी उपयोगी है. कार्यक्रम से सभी वर्ग के लोगों को जनउपयोगी सूचना प्राप्त होगी. स्वच्छता ही सेवा के तहत राजगढ़ में केंद्रीय संचार ब्यूरो और नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सफाई अभियान चलाया गया. जिसका नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने स्वयं किया. जिसमे सफाई अभियान चला कर मुख्य सड़क की सफाई की गई.

चित्रकला प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया. जिसमे 10 बच्चों को पुरस्कार प्राप्त हुआ. पुरस्कार पाने वालों में पहला स्थान ज्ञान प्रकाश, दूसरा स्थान जोया प्रवीण और तीसरे स्थान पर अनुष्का कुमारी रही. वहीं सांत्वना पुरस्कार पाने वालो में सुनिधि कुमारी, सना फातिमा, आयुषी कुमारी, सोवर कुमारी, गौरव कुमार, अंजली सिंह, विधि कुमारी शामिल है. कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो के सुरेंद्र चौधरी, राजू कुमार और रौशन कुमार भी मौजूद रहें. कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक दल के कलाकारों के द्वारा स्वच्छ ही सेवा, पोषण आदि विषय पर गीत, संगीत एवं नाटक की प्रस्तुति की गई.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top